अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं बैजनाथ कॉलेज में आरम्भ

by
महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में : किशोरी लाल*
महाकाल मंदिर शनिवार मेलों में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
बैजनाथ 9 अगस्त : खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वाटर शेड परियोजना में शामिल सात पंचायतों के स्वयं सहायता समूह के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शिरकत की। मुख्य संसदीय सचिव ने वाटर शेड परियोजना अंतर्गत आने बाली पंचायतों धानग, खडानाल , भट्टू , धरेड , फटाहर , संसाल और कंदराल के 173 स्वयं सहायता समूह की 1103 महिलाओं को कृषि पोषक किट वितरित की।
उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में वाटर शेड के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में
9 करोड़ 80 लाख रूपये खर्च कर 3500 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा के अधीन लाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हिमाचल प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ा है प्रदेश सरकार महिला सुदृढ़ीकरण की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ कर उन्हें स्व-रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहें हैं। विशेष रूप से आजीविका मिशन के माध्यम से बड़ी संख्या में बनाए गए महिला स्व-सहायता समूहों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समूहों की सक्रियता से महिलाएँ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की मेहनत और स्व-रोजगार के प्रति जुनून आत्म-निर्भर हिमाचल प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में सहयोगी बनेगा।
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सरहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंडित सन्त राम राजकीय महाविद्यालय में प्रदेश सरकार ने चार विषयों की पोस्ट ग्रेजुएशन विषयों को मंजूरी दे दी है। जिसमें इस वर्ष इंग्लिस , हिंदी, इक्नोमिक्स, इतिहास विषयों की कक्षाएं आरम्भ हो गई है। इससे क्षेत्र बच्चो को लाभ होगा।
इसके उपरान्त मुख्य संसदीय सचिव ने बैजनाथ के महाकाल मंदिर में भाद्रपद मास के उपलक्ष्य पर होने वाले मेलों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया।
मुख्य संसदीय सचिव ने लोक निर्माण विभाग , जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, पुलिस सहित सभी विभागों को मेलों के दौरान व्यवस्था को चुस्त -दुरूस्त रखने के आदेश दिये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
19 अगस्त से आरम्भ होने वाले मेलों में पहला मेला 19 अगस्त, दूसरा मेला 26 अगस्त, तीसरा मेला 2 सितंबर , चौथा मेला 9 सितंबर और पांचवा मेला 16, सितंबर को होगा। उन्होंने कहा कि महाकाल में भाद्रपद महीने के शनिवार के मेलों का विशेष महत्व है। यहां महाकाल और शनि भगवान के साथ माता दुर्गा का मंदिर है। यहां पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है। साथ ही बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने से अकाल मृत्यु का भय भी दूर होता है।
इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर , पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्बाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, तहसीलदार बैजनाथ हरीश कुमार , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव सूद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल धीमान , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , एसएचओ बैजनाथ सुरिंद्र ठाकुर , प्रधान फटाहर ऊधो राम, प्रधान धरेड हरी सिंह, अशोक कुमार ,टेक चन्द कटोच, मदन ठाकुर,पवन ठाकुर, अजय सिंह, सीमा, मंदिर पुजारी राम चन्द ,महाकाल मंदिर के ट्रस्टी ससार चंद राणा, राजेश शर्मा, नितिन कटोच, विलायती राणा, गायत्री देवी , रमेश चौधरी, नरेश शर्मा, जगदीश मेहता, सहित खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारी एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना नए भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगी : जयराम ठाकुर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न जाने का फ़रमान जारी करके मंदिर जाने की बात विरोधाभासी कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास करती तो सबसे ज़्यादा ख़ुशी हमें होती एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर धर्मपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – DC अपूर्व देवगन

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सैचुरेशन होगी हासिल अंगदान के महत्व और स्वच्छता अभियान के तहत गतिविधियों का होगा आयोजन चंबा, 8 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
Translate »
error: Content is protected !!