बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

by

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री
होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों हलेड़, मोटला, बेला सरियाना, कोलियां का दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ टीमों की मदद से आज भी बचाव कार्य जारी हैं व लोगों को जल भराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण इलाके में बाढ़ आ गई है। उन्होंने गांव वासियों को गांव खाली कर सुरक्षित स्थानों व प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत कैंपों में शिफ्ट होने की अपील की। इससे पहले उन्होंने टांडा के बाढ़ प्रभावित गांवों पोसी बेट, रामपुर व अन्य गांवों का भी दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों के साथ लगते धुस्सी बांध की विशेष निगरानी करें और जहां जरुरत हो वहां किनारों को दुरु स्त करवाने के साथ-साथ उचित स्थानों को जल्दी रिपेयर करवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बरसातों के दौरान दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व पशु पालन विभाग खास तौर पर चौकन्ना है और अन्य विभागों की तरह इन दोनों विभागों की टीमें भी 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग की ओर से भी पशुओं के लिए चारे का उचित प्रबंध किया जा रहे हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि आई.ए.एस अधिकारी दिव्या. पी के नेतृत्व में रैड क्रास सोसायटी राहत कैंपों व बाढ़ प्रभावित गांवों में मदद पहुंचा रही हैं। रैड क्रास की ओर से प्रभावित लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की हर स्थिति पर पैनी निगाह है और लोगों की सुरक्षा व सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
article-image
पंजाब

राजेश बलसोतरा पदोन्नत होकर बने वेरका मिल्क प्लांट, होशियारपुर के जीएम – किसानों की भलाई और बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रति जताई प्रतिबद्धता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट, होशियारपुर के जनरल मैनेजर के रूप में पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार ने श्री राजेश बलसोतरा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बीए द्वितीय समैस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर:पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा दीया ने 350 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौली जागरां हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 18 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने मौली जागरां में हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!