पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग : डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

by

मैराथन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना
ऊना, 21 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। रेड रन मैराथन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन रेलवे फाटक मलाहत से शुरू हुई तथा बसोली होते हुए वापिस मलाहत में समाप्त हुई। इस मैराथन में जिला के 5 कॉलेज ऊना, अम्ब, हरोली, बीटन व खड्ड कॉलेज के रेड रिबन कल्ब के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। डॉ सिधू ने बताया कि रेड रिबन रेस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि यूथ-डे जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
मैराथन के अतिरिक्त कॉलेज के बच्चों में ड्रामा, क्विज़ व रील में किंग अर्थात वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों की रेड रन मैराथन में ऊना कॉलेज से हरप्रीत सिंह ने प्रथम, अभिषेक द्वितीय व मोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की रेड रन में ऊना कॉलेज से निकिता ने प्रथम, अम्ब कॉलेज से ज्योति ने द्वितीय व स्वाति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अम्ब कॉलेज से निखिल राणा ने चौथा व पंकज चौधरी ने 5वां स्थान हासिल किया। लड़कियों में अम्ब कॉलेज से भारती ने चौथा व ऊना कॉलेज से काज़ल कुमारी ने 5वां स्थान प्राप्त किया।
रेड रेस मैराथन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और टैªफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। इसके अलावा गुंजन संस्था द्वारा रेड रेस मैराथन कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला एडस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश रत्तू, जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, प्राध्यापक शषि कंवर, गौरव शर्मा, अल्का, गुरजीत कौर, डॉ कर्ण, कोच राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या के आरोपी को मिला पुलिस रिमांड : पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

प्रवासी सोनू ने शराब के नशे में पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला था एएम नाथ। धर्मशाला :  नगरोटा सूरियां में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की जांच तेज हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया केवीके सरू का दौरा : ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में किसानों से सीधा संपर्क रखें वैज्ञानिक : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कृषि विज्ञान केंद्र सरू का दौरा किया तथा केंद्र के प्रभारी व अन्य वैज्ञानिकों से कृषि विज्ञान केंद्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और...
article-image
पंजाब

अब फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा संचार साथी ऐप : अनिवार्यता खत्म

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप को अनिवार्य रूप से पहले से इंस्टॉल रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। निजता को लेकर विपक्ष और आम...
Translate »
error: Content is protected !!