राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकता हूं : राज्यपाल ने भगवंत मान को दी चेतावनी

by

चंडीगढ़ : भगवंत मान की सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित दोनों ही समय-समय पर एक-दूसरे पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। हालांकि, अब दोनों में विवाद इतना गहरा गया है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी तक दे डाली है।

क्या है मामला… पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को भगवंत मान को चेतावनी दी कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा है कि अगर उन्हें उनके पत्रों का जवाब नहीं मिला तो वह फौजदारी प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं। राज्यपाल पुरोहित ने संकेत दिया है कि वह अपने पुराने पत्रों का जवाब नहीं मिलने से निराश हैं।

संवैधानिक तंत्र की विफलता :
राज्यपाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह संवैधानिक तंत्र की विफलता पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेज सकते हैं। राज्यपाल ने सलाह दी कि वह संविधान के अनुच्छेद 356 और भारतीय दंड संहिता की धारा 124 के तहत अंतिम निर्णय लें, इससे पहले सीएम मान उचित कदम उठाएं।
किस बात पर हो रहा विवाद…
राज्यपाल ने भगवंत मान को भेजे गए पत्र में कहा है- “मैं आपसे मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने और राज्य में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहूंगा। ऐसा नहीं होने पर मेरे पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं होगा”।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

ओवरलोड ट्रॉलियों को पेपर मिल जनता को दिखाती है लेकिन ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की नजर से फिसल जाती है।

सैला खुर्द 15 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ) क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द जाने वाली ओवरलोड ट्रॉली जनता के लिए दिखाई दे रही हैं।  लेकिन यह प्रशासनिक अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिखाई...
article-image
पंजाब

47 विभागों में होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर…… नोडल अधिकारी नियुक्त, काडर भी होंगे पब्लिक

जालंधर। प्रदेश के 47 विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर सभी विभागों को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर को जिला बनाने की उठाई मांग :गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती काम किया बंद

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित करने और गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने आज एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!