जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

by

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। जघन्य हत्याकांड का यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव काठूवास का है।
56 वर्षीय किसान रतिराम का एक बेटा रवि और चार बेटियां हैं। रतिराम की पत्नी का देहांत हो चुका है। रतिराम के पास 3 एकड़ जमीन व एक प्लॉट था। इस जमीन-जायदाद को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा चल रहा था। इसके चलते वह अपने बेटे से अलग होकर अपने भाई राजबीर के पास रह रहा था। रतिराम ने कुछ दिन पहले अपनी सारी जमीन और प्लॉट बेच दिया था। जायदाद पाने के लिए लड़ रहे बेटे को पिता का यह निर्णय रास नहीं आया और उसने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया।
रतिराम रोजाना अपने भाई के घेर (पशुबाड़े) में सोता था। बीती रात रवि कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और चारपाई पर सो रहे पिता रतिराम की गर्दन पर वार किए, जिससे रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के वक्ता वहां पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए वारदात को पता नहीं लग पाया।
वारदात के बाद घर में सो गया : वारदात के बाद रवि अपने घर जाकर सो गया। रोजाना की तरह रतिराम जब सुबह उठकर भाई के घर नहीं पहुंचा तो परिजन घेर में पहुंचे तो वहां चारपाई पर खून से लथपथ रतिराम को देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत कसौला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी बावल नरेन्द्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और पड़ोसियों से बात की तो रवि का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिता द्वारा सारी संपत्ति बेच देने से वह नाराज था। उसने नशे की हालत में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अमृतसर साहिब व तलवंडी साबो के दर्शन करेंगे श्रद्धालु : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत गढ़शंकर से जत्था किया रवाना

गढ़शंकर,  12 जनवरी :  मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय...
पंजाब

मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में हो रही घटनाओं के विरोध में डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन द्वारा काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया

गढ़शंकर, 25 जुलाई : पंजाब-यूटी मुलाजम व पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट द्वारा मणिपुर, वेस्ट बंगाल, बिहार व राजस्थान में महिलाओं के साथ किये अमानवीय व्यवहार के विरोध में पीड़ित महिलाओं के समर्थन में 24 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण चेतना साहो के प्रयास सराहनीय : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बाप : र्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो पर्यावरण संबंधी जागरूकता के साथ-साथ कृषि तथा बागवानी से संबंधित शिक्षण व प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!