कृषि मंत्री ने धार धंगड में किया राहत शिविर का निरीक्षण : प्रदेश सरकार करेगी प्रभावितों की यथासंभव मदद : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

by

ज्वाली,1 सिंतबर । कृषि मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करेगी। कृषि मंत्री ने आज शुक्रवार ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोल भटेड़ पंचायत के गांव खैरियां,बकान लौंगनी,भटेड,
डोल,पद्धर पंचायत के गांव डोल-बासा,पद्धर
तथा धेवा पंचायत के गांव बुआडी में बीते दिनों बरसात तथा भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने पद्धर गांव के अजीत सिंह के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया तथा राजस्व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
चंद्र कुमार ने धेवा पंचायत के बुआडी में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए 7 मकानों का निरीक्षण किया तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत राशि जारी करने के लिए दूरभाष पर निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा बरसात में प्रदेश को जान माल की बहुत भारी क्षति पहुंची है,जिससे उभरने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 100 करोड़ रुपए के नुक्सान का आंकलन किया गया है जबकि प्रदेश में 10 हजार करोड़ के ऊपर नुक्सान आंका गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश की जनता की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए एक लाख की राहत राशि दी जा रही है जबकि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए प्रदेश सरकार राहत राशि देने के साथ मकान बनाने के लिए भी सहायता करेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भूमिहीन हुए लोगों की किस तरह से मदद हो सकती है उसके लिए भी विचार कर रही है।
*कृषि मंत्री ने धार धंगड में किया राहत शिविर का निरीक्षण
कृषि मंत्री देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत धंगड पंचायत के धीयूं में 26 प्रभावित परिवारों से मिले। इसके पश्चात, उन्होंने धंगड़ पंचायत में आपदा प्रभावितों के लिए बनाए राहत शिविर का निरीक्षण किया तथा प्रभावितों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने 5 प्रभावित परिवारों को 5 लाख 75 हजार रुपए के चेक भी वितरित किए। उन्होंने प्रभावितों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें सरकार द्वारा हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद, कृषि मंत्री ने पीर बिंदली में राकेश पटियाल के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया तथा एसडीएम देहरा को जरूरी निर्देश दिए।
यह रहे मौजूद:
एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा,बीडीओ श्याम सिंह,नायब तहसीलदार सीताराम,भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,जिला परिषद सदस्य वीना धीमान,डोल भटेड पंचायत के उपप्रधान साधु राम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी संगोष्ठी में तीक्ष्ण सूद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को किया प्रेरित”

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :   राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) होशियारपुर द्वारा जिज्ञासा होशियारपुर के सहयोग से “स्वस्थ शरीर, निर्भीक मन : स्वामी विवेकानंद और युवा सशक्तिकरण में आयुर्वेद की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आइसलैंड की कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश ने किया समझौता : 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के इस सीए स्टोर की भंडारण क्षमता एक हजार टन होगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : आइसलैंड स्थित कंपनी जियोट्रॉपी आइसलैंड नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पायलट आधार पर किन्नौर जिले के टापरी में एक नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय सेब उत्पादकों को...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!