मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित : 8 सितंबर तक मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध – अपूर्व देवगन

by

चंबा , 2 सितंबर
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश 2008 के अंतर्गत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सूची के अनुसार स्थापित मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आज (2 सितंबर) को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) , सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार व नायब तहसीलदार) , सभी खण्ड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चम्बा व डलहौजी एवम नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालयों में कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियां 8 सितंबर तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेगी ।
उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त सूचियां का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://ceohimachal.gov.in पर भी किया जा सकता है।
अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियों में किसी प्रकार का परिवर्तन या कोई आपत्ति या सुझाव हो तो सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( एडीएम / एसडीएम) चुराह , भरमौर , चम्बा , डलहौजी व भटियात के कार्यालय में 8 सितंबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्ति व सुझाव का निपटारा 11 सितंबर को राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श हेतु होने वाली बैठक में किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण : डैमों से पानी छोड़ने और बरसात से हुए नुकसान का सटीक डेटा तैयार करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सुक्खू की प्रतिक्रिया, बोले- भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है. भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां सभी धर्मों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरे शहर के 100 रतन’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का 68 निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षा मंत्री ने शुभारंभ किया : सरकारी स्कूल शिक्षा में उत्कृष्टता के उच्च मानक कर रहे स्थापितः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आजादी के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर लगभग 8 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस का पर्दाफ़ाश….बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ l चंडीगढ़/ नालागढ़  :   पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!