केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम ने गांवों में की बैठके

by

गढ़शंकर : सीपीआईएम के आह्वान पर 1 से 7 सितंबर तक केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव बीहड़ां, बीनेवाल, महिंदवानी में मजदूरों, किसानों और महिलाओं की एक सामूहिक सभा को संबोधित करते पार्टी के प्रांतीय सचिवमंडल सदस्य एवं जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, जिला सचिवमंडल सदस्य महेंद्र कुमार बड्डोआण, तहसील कमेटी सदस्य मोहन लाल बीनेवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जनता को 15 लाख रुपये के लारे, दो करोड़ नौकरियां, डीजल पैट्रोल 35 रुपये लिटर, गैस सिलेंडर 300 रुपये के लारे लगाकर गद्दी पर आई है किंतु इसके विपरीत डीजल पेट्रोल के दाम चरम पर पहुंचाकर, गैस के दाम चार गुना बढ़ाकर और सरकारी विभागों को कौड़िया के भाव बेचकर जनता के साथ धोखा किया है। इस मुद्दे का खामियाजा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह मोदी सरकार ने मनरेगा बजट में 10 हजार करोड़ की कटौती कर मनरेगा मजदूरों को भूखा मरने पर मजबूर कर दिया है। मणिपुर जैसी शर्मनाक घटनाएं कर लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाया जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लेते किए वादे पूरे करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा धड़ल्ले से बिक रहा है। अवैध खनन लगातार बढ़ रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है, रोजाना हत्याएं हो रही हैं, लूटपाट हो रही है और चोरियां बढ़ रही है। प्रशासन और सरकार इस पर नियंत्रण लगाने में नाकाम है।बीनेवाल गांव में पार्टी को 1000 रुपए की थैली भेंट की गई। इस मौके बिक्रमजीतसिंह बिंदु भोली, आकाशदीप, सुरजीत कौर, तरसेम लाल, काला राम, रामलाल नेवी ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली संकट गहराया: 15,500 MW के पार डिमांड, 10,700 MW महंगी बिजली खरीद रहा PSPCL ; उद्योगों पर साढ़े 4 घंटे तक कट

सरकारी थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद, धान की सिंचाई और बढ़ती गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग; लुधियाना-मोहाली समेत औद्योगिक इलाकों में कटौती चंडीगढ़। पंजाब में बिजली संकट एक बार फिर गहराता दिखाई...
article-image
पंजाब

भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” — डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने जनता से किया सीधे संवाद

 सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला – गढ़शंकर, 26 मार्च: पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित “भगवंत मान के साथ शानदार...
article-image
पंजाब

जिला शहीद भगत सिंह नगर की इकाई का चयन : बहादुर चंद अरोड़ा को जिला अध्यक्ष, एडवोकेट जसप्रीत बाजवा को उपाध्यक्ष, किरण बाला बंगा को महासचिव नियुक्त

शहीद भगत सिंह नगर  : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक जिला चेयरमैन मनमोहन सिंह गुलाटी के नेतृत्व में हुई। जिसमें सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी और महासचिव पंजाब डॉ. हरिकृष्ण...
article-image
पंजाब

दरिंदे द्वारा बच्चे की हत्या और आपसी भाईचारा तोड़ने के खिलाफ विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को सख्त सजा देने की मांग गढ़शंकर, 19 सितंबर : होशियारपुर में पिछले दिनों दरिंदों द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या और पंजाब में सोची समझी...
Translate »
error: Content is protected !!