हरोली उत्सव 8 से 10 अक्तूबर तक : हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

by

ऊना, 6 सितम्बर – हरोली उत्सव-2023 की तैयारियांे को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को जो कार्य का जिम्मा सौंपा गया है उसे बखूवी से निभाएं।
उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव की शुरूआत एक भव्य शोभा यात्रा निकाल कर की जाएगी जिसमें विभिन्न वाद्यय यंत्र और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, मटका-तोड़, रस्सा-कस्सी, बेवी-शॉ, फैशन-शॉ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। एसडीएम हरोली ने बताया कि उत्सव में एक मैगा गिद्दा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में जिला की महिलाओं द्वारा गिद्दा डाला जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में हजारों लोग लेंगे भाग : एसपी बलवीर सिंह

ब्वायज स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक पदयात्रा के दौरान डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिकप्र, तिभागियों को लाने वाले सभी वाहनों के लिए बहुतकनीकी कालेज में होंगी पार्किंग एएम नाथ। हमीरपुर :  प्रदेश सरकार के चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक अनुमति एवं बिना बजट प्रावधान के कोई भी न किया जाए निर्माण कार्य – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला ।  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित, शराब का सेवन करने के आरोप: एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाने का किया था औचक निरीक्षण

नादौन : नादौन के एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसपी...
Translate »
error: Content is protected !!