हरियाणा और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में आप सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने को पंजाब में बाहरी लोगों की भर्तियां खोल दी : सुखबीर सिंह बादल

by

मानसा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने को पंजाब में बाहरी लोगों की भर्तियां खोल दी हैं। यहां यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर द्वारा आयोजित यूथ मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों की कीमत पर बाहरी लोगों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पंजाबियों के साथ-साथ पंजाब के इतिहास के साथ भी धोखा किया गया है।
सुखबीर बादल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान का नौजवानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। मुख्यमंत्री अपने बॉस अरविंद केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने देखा है कि हाल ही में मानसा में भर्ती किए गए सात सब-इंस्पेक्टरों में से छह हरियाणा से हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा भर्ती किए गए 1370 लाइनमैनों में से 534 उम्मीदवार हरियाणा से तथा 94 राजस्थान से भर्ती किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में 2022 में से भर्ती किए गए 68 पशु चिकित्सा निरीक्षकों में से 24 हरियाणा और 12 राजस्थान से थे। बिजली कंपनियों में कुल 500 पदों में से 150 बाहरी लोगों को जूनियर इंजीनियर के रूप में भर्ती किया गया। 300 बाहरी लोगों को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार दिया गया है।
बेअदबी की घटनाओं की वृद्धि हुई : सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी ने अकाली दल पर बेअदबी का आरोप लगाकर उसे बदनाम करने के लिए मिलीभगत की। बेअदबी की सात घटनाओं के सात साल बाद चालान में एक भी अकाली नेता का नाम सामने नहीं आया है। उन्होने कहा कि बेअदबी की घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी कई घटनाएं कांग्रेस और आप दोनों के कार्यकाल के दौरान हुई, लेकिन बलजीत सिंह दादूवाल और ध्यान सिंह मंड जैसे स्वयंभू नेताओं ने उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। अब ये नेता भाजपा के हितों के लिए सेवा कर रहे हैं और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) जैसी सिख संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के शामिल हो गए हैं।
ड्रग्स ने पूरी पीढ़ी को खतरे में डाल दिया : सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में ड्रग्स ने एक पूरी पीढ़ी को खतरे में डाल दिया गया है और आप पार्टी के मंत्री और विधायक ड्रग्स माफिया से मिले हुए हैं। ड्रग्स माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह ड्रग विरोधी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने लगे हैं। इस मौके सरबजीत सिंह झिंझर, बुढलाडा इंचार्ज डॉ. निशान सिंह, जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़े और मानसा के हलका इंचार्ज प्रेम अरोड़ा ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रेवेल एजेंट से मिल कर ASI ने कर दिया बड़ा खेल : अमेरिका भेजने के लिए लिए 90 लाख

लुधियाना : लुधियाना में एक परिवार ने अमेरिका जाने की चाह में अपना सबकुछ गंवा दिया। पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को अमेरिका भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट और पंजाब पुलिस के एएसआई ने...
article-image
पंजाब

तीसरी सरकार आ गई पर इंसाफ नहीं मिला !!

फरीदकोट : 31 जुलाई : गोलीकांड की जांच संबंधी मामले में पीडि़त परिवारों तथा मोर्चे द्वारा आज जनतक इक्टठ किया जा रहा है। इस दौरान, फैसला लिया जा सकता है कि पीडि़त परिवारों द्वारा...
article-image
पंजाब

पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करते हुए नियमित पैमाने पर सुरक्षित किया जाएगा, रिक्त पदों को भरा जाएगा, डीए की किस्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सरकार ने एक भी मांग को लागू न कर कर्मचारियों से बड़ा वादाखिलाफी की है। सरकार हकों की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और मेहनतकशों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण बातचीत का अंत नहीं हो रहा है, जिससे आरोपितों और पेंशनभोगियों में गुस्सा, हताशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो 16 अक्टूबर को पंजाब के कर्मचारी और पेंशनभोगी मोरिंडा में एक विशाल रैली करेंगे और कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस मोर्चा में शामिल होने की अपील की। इस मौके कर्मचारी नेता सुच्चा सिंह सतनौर, सुरजीत कुमार काला, मंजीत अरमान, हंस राज, गुरदेव ढिल्लों, चरण दास, नरेश फौजी, राजकुमार, कुलविंदर सहुंगारा, बलवीर बैंस, जगदीश लाल, गुरनाम हाजीपुर, जरनैल दघम, संदीप कुमार, जसवीर, रंजीत सिंह, हरजिंदर सुन्नी, गुरमेल सिंह, सरूप चंद, परमानंद, सिंगरा राम, प्रवीण कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।

गढ़शंकर: पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक...
Translate »
error: Content is protected !!