कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिल कर उठा रहा है सार्थक कदम: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम को जिले की ताजा स्थिति से करवाया अवगत
एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल के कोविड केयर सैंटर का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की चर्चा
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलकर सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। एक और जहां जिले में कोविड टैस्टिंग को बढ़ाया गया है वहीं लाभार्थियों के टीकाकरण में भी तेजी लाई गई है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, डा. विश्व मोहन , डा. आर.पी.एस. सीबिया, डा. अमर, डा. परमिंदर कुमार के अलावा अन्य डाक्टर्स व अधिकारी भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान एक्सपर्ट टीम के साथ कोविड संबंधी जिले के हालातों पर चर्चा करते हुए उन्हें जिले की ताजा स्थिति से परिचित करवाया। उन्होंने जिले में कोविड के फैलाव को रोकने संबंधी किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोविड के फैलाव को रोकने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक के बाद डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल होशियारपुर के कोविड केयर सैंटर का दौरा किया व मरीजों को दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। दौरे के बाद संतुष्टि प्रकट करते हुए एक्सपर्ट टीम के डा. विश्व मोहन, डा. आर.पी.एस सीबिया, डा. अमर, डा. परमिंदर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के उपचार व बचाव संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम उन जिलों का दौरा कर रही है जहां कोविड संबंधी केसों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट डाक्टरों के दौरे का उद्देश्य लोकल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चर्चा कर उपचार की प्रक्रिया को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में दवाईयों से लेकर उपचार के लिए सभी सुविधा पर्याप्त है और नीचे से लेकर ऊपर तक का पूरा स्टाफ तनदेही से अपनी जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ सरकार द्वारा इलाज संबंधी जारी प्रोटोकाल को निभा रहा है।
डा. विश्व मोहन व डा. आर.पी.एस. सीबिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मरीजों में जब कोविड के लक्षण दिखें तो वे अपना टैस्ट जरुर करवाएं और समस्या आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरुर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अक्सर मरीज काफी देरी से अस्पताल पहुंचता है, जिसके चलते कई बार इलाज कर पाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड से बचाव संबंधी समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाली हिदायतों का गंभीरत से पालन करें। उन्होंने लोगों को मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय या किसी से बात करते समय हमेशा मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी यकीनी बनाए और समय-समय पर अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से अच्छी तरह साफ करें। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी इन नियमों का ही सही से पालन करें तो कोविड जैसी महामारी से हम काफी हद तक बच सकते हैं।
सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा ने बताया कि जिले में लाभार्थियों को कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन देने का कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है और जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी डोज ले ली है। उन्होंने जिले के लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द कोविड के डोज को लेना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लगवा सकता है।
इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह, डा. सैलेश के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम मनरेगा नेताओं ने बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : मनरेगा वर्कर्स यूनियन पंजाब के गढ़शंकर ब्लाक के प्रधान कमलजीत कौर की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर से मिलकर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र मुख्यमंत्री के...
article-image
पंजाब

1979 -1980 दौरान मैट्रिक पास आउट सहपाठियों व उस समय के अध्यापकों का अलग किस्म की विशेष मिलनी कार्यक्रम का आयोजन : अध्यापक नरदेव का इतना डर था कि जब स्कूल के गेट पर पहुँचते थे तो पुरे स्कूल में शांति छा जाती थी

गढ़शंकर : गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत पड़ते सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल स्कूल गुरुबिशान पूरी भवानीपुर में वर्ष 1979 -1980 दौरान मैट्रिक पास आउट सहपाठियों व उस समय के अध्यापकों का अलग किस्म की विशेष...
article-image
पंजाब

बसियाला में तीज त्यौहार के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश किया सांझा : छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश किया साझा

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गढ़शंकर के  निकटवर्ती गांव बसियाला में नगर निवासियों और पंचायत द्वारा उपकार कोआर्डीनेशन सोसायटी नवांशहर के सहयोग से “तीज” का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन महिलाएं...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
Translate »
error: Content is protected !!