उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्योता देने के साथ ही उद्योगपतियों को इन इलाकों में पूरा सहयोग करने का भी दियाभरोसा

by

चंडीगढ़ : राज्य में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री लगाएंगे तो इससे दोहरा फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि इससे एक तो औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, वही, दूसरे कि यहां के नौजवानों के सामने रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। इससे उन्हें दूसरी जगहों पर कार्य के लिए नहीं जाना होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्योता देने के साथ ही उद्योगपतियों को इन इलाकों में पूरा सहयोग करने का भी भरोसा दिया है। सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब की धरती पर उद्योगों के विकास में तेजी लाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को पूरी सुरक्षा और सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि जालंधर में पंजाब सरकार जल्द ही एक कनवेंशन सेंटर स्थापित करने जा रही है। सीएम मान ने कहा कि यह कनवेंशन सेंटर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इसका निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि एमएसएमई सेक्टर में राज्य ने देश भर में बाजी मारी है। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में 2 लाख 75 हजार एमएसएमई यूनिटों का पंजीयन हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एमएसएमई की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजनेस का विकास हो, लोगों को रोजगार मिले- इसका उचित और सुरक्षित माहौल बनाया गया है। नई पॉलिसी तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि सरकार फोकल प्वाइंट निर्माण के लिए सीएसआर फंड को लेकर नई नीति पर कार्य कर रही है। मुख्य मंत्री ने कहा कि फोकल प्वाइंट और औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन की जांच करने को कहा

चंडीगढ़, 16 जून :   पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में धन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
article-image
पंजाब

Film “Dakuaan Da Munda 3” Launched

Hoshiarpur’s daughter Drishti Talwar wins hearts with her performance Hoshiarpur/June 14/Daljeet Ajnoha :  The much-awaited Punjabi film Dakuaan Da Munda 3, starring Dev Kharoud, Baani Sandhu, and Hoshiarpur’s very own Drishti Talwar, was officially...
article-image
पंजाब

ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’- बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा करना प्रशंसनीय कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 12 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा व उनके इलाज के लिए व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी...
Translate »
error: Content is protected !!