हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे यहीं रहे, किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता : खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने X पर लिखा

by

चंडीगढ़ : कनाडा और भारत के बीच चल रही तानातनी के बीच बढ़ते दबाव में खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने ट्वीट कर कनाडा में बसने वाले हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे यहीं रहे, किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता। ध्यान रहे कि सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू ने हिंदुओं से कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी। बीते शुक्रवार को कनाडा के एक और मंत्री ने भी हिंदू वर्ग को आश्वस्त किया था।
इससे पहले एकमात्र हिंदू सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था और साथ ही यह पूछा था कि अगर ऐसा नहीं होता तो क्या हिंदू यहां से चले जाएं प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था।
हिंदुओं को कनाडा छोड़ने के लिए पन्नू ने कहा था : पन्नू ने वीडियो जारी कर हिंदुओं को कनाडा छोड़ने के लिए कहा। वहीं, पन्नू के इस वीडियो के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य ने कहा खालिस्तान समर्थक नेता हिंदुओं को उकसाने में लगे हैं। एक्स पर आर्य ने अपनी ही सरकार से सवाल किया कि अभी तक पन्नू पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं, कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने इस वीडियो की निंदा की है।
इससे पहले कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि कनाडा में नफरत और धमकियों के लिए कोई जगह नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू कनाडाई लोगों को निशाना बनाने वाला वीडियो कनाडा मूल्यों के खिलाफ है। आक्रामकता, घृणा, धमकी या भय फैलाने वाले मूल्यों के लिए के लिए यहां कोई जगह नहीं है।
कनाडा में सुरक्षित हैं हिंदू : हरजीत सज्जन को सामने आकर यह कहना पड़ा कि यह कनाडा की नीति नहीं है। कनाडा में हिंदू सुरक्षित हैं। वहीं, कनाडा में भी पन्नू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। कैनेडियन हिंदू फॉर हार्मनी संगठन ने वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ कनाडा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आप आरोपियों पर घृणा अपराध के तहत कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।
ट्रूडो अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे : ट्रूडो अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे है। वहीं, इस गर्मागर्मी भरे माहौल में आतंकी एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो शेयर कर हिंदुओं को कनाडा छोड़ कर चले जाने की धमकी दे दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद कनाडा सरकार से लेकर अन्य सांसदों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

नाहन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाहन में 219 करोड़ रुपये की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने दिया संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन

गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने महिंदवानी में साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हो कर संघर्ष कमेटी को समर्थन दिया तथा संघर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चलाया जनता पर बोझ डालो अभियान : पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

शिमला, 10 अगस्त । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गई सभी...
article-image
पंजाब

जन्मदिवस को समर्पित संत समागम 14 जून को मनाया जाएगा : संत बाबा गुरचरण सिंह पडवा

इस समागम के दौरान महान संत संगत को संबोधित करेंगे, जिसमें संत हरि दास जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे : संत बाबा गुरचरण सिंह पडवा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: शिरोमणि विरक्त 108 संत मलूक सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!