चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा लूट की वारदातों करने वालों के विरुद्ध चलाये अभियान में एएसई अवतार सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी की हुई थी तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत उर्फ राजा पुत्र रामप्रकाश निवासी चक्क फुलू थाना गढ़शंकर व नरेश उर्फ लक्की पुत्र रामलाल निवासी दियाला थाना पोजेवाल जोकि बाइक चोरियां करने के आदि है। वह बाइक चोरी कर आगे वेचने का काम करते हैं वह आज भी हिमाचल प्रदेश से बाइक चोरी करके आ रहे हैं। इस सूचना पर एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नहर पुल शाहपुर नाकाबंदी कर गुरप्रीत उर्फ राजा को चोरी की बाइक नंबर पीबी 32 एक्स 6031 के साथ गिरफ्तार कर थाना गढ़शंकर में उसके विरुद्ध धारा 379,411 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ जैपाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह कहां से बाइक चोरी करता था और आगे किसे बिक्री करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक – जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर को बेहोश कर 10 लाख रुपये चुराए : सेक्टर 93 में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया

नोयडा :   नोएडा में हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यहां रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके एक महिला व उसका पति घर के अंदर...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप : स्वर्ण पदक जीतने वाले रविंदर पाल सिंह को कैबिनेट मंत्री जिंपा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 08 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 100 प्रतिशत रॉ वल्र्ड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से बीते दिनों करनाल(हरियाणा) में करवाई गई अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 50 किलो वर्ग में 120...
Translate »
error: Content is protected !!