बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा गिरफ्तार

by

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने एक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर रहती महिला और उसके बच्चों पर बुरी नजर रखता था। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों पर आरोपी बाबा को दबोच लिया।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह खुड्‌ड मोहल्ला की रहने वाली है। वह परिवार सहित आरोपी के मकान में किराए पर रहती है। कई अन्य परिवार भी वहां रहते है। आरोपी बच्चों को खाने की चीज देने के बहाने शारीरिक शोषण करता था।
पीड़ित की मां ने बताया कि 25 सितंबर को करीब 3 बजे आरोपी बाबा कृष्ण कुमार ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वह उसके पति के काम के बारे पूछने लगा। इसके बाद उसने काम पर लगवाने की बात कही और उसे 500 रुपए दिए। उसकी हरकतें ठीक न लगने पर वह तुरंत अपने कमरे में चली गई। पीड़ित की मां मुताबिक, उसकी बेटी भी उसके साथ बाबा के कमरे में थी। कुछ देर बाद जब उसकी बेटी अपने कमरे में गई तो उसे शक हुआ। उसने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बाबा ने उसके कपड़े उतार गंदा काम किया है बाबा बच्चों को खाने पीने चीज़ें देकर गलत काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
Translate »
error: Content is protected !!