धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल ;

by

धर्मपुर (मंडी)28 सितम्बर – विधायक चंद्र शेखर ने कहा कि वर्तमान समय में विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक सड़कें, जलशक्ति विभाग की स्कीमें और बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई है और अब घरों में जो नुकसान हुआ है उस तरफ ध्यान देने के निर्देश प्रशासन को कर दिए हैं । विधायक ने कहा कि सरकार ने आपदा ग्रस्त लोगों की हर उचित मदद की है और अब सरकार का पूरा ध्यान लोगों के पुनर्स्थापन की तरफ है। विधायक ने कहा कि बरसात की वजह से क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके पड़े हैं, उन्हे अब गति प्रदान की जायेगी और बरसात से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी विशेष अभियान चलाकर विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। विधायक चंद्रशेखर ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पिपली भराड़ी के कौहण, करनोहल, पाड़च्छू, सज्जाओ पीपलू , पनिहौर, के रखोह, दारपा, पंचायत के धाड़ गांवों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस बार भारी बरसात से प्रदेश भर में जान -माल को भारी क्षति पहुंची । पेयजल योजनाएँ , सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, अनेकों अन्य योजनाएं प्रभावित हुईं । उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भी प्रत्येक पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि बरसात से क्षेत्र की सभी सड़कें बंद पड़ी थी और जलशक्ति विभाग की अधिकतर स्कीमें क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिजली की सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी।
विधायक ने कौहण में दो अलग -अलग रास्तों के लिए 2 -2 लाख रूपए व 10 सोलर लाईटस देने, करनोहल में युवक मंडल को 2 लाख रुपये व मंदिर परिसर के रखरखाव के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की ।
इस अवसर पर एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, बीडीओ अशमिता ठाकुर ,लोकनिर्माण ,जलशक्ति व बिजली विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ,संबंधित पटवारी व पंचायत सचिव भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

भटियात विधानसभा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरा लक्ष्य : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : नगर पंचायत चुवाड़ी के समिती हाल में शुक्रवार को चुवाड़ी सेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़ामुख- होली-नयाग्रां सड़क के तहत आरडी 0-280 से 0-620 में निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए आदेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी सड़कआ, पातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

63 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किए प्रदान : शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की अध्यक्षता

जीवन में कामयाबी के लिए दृढ़संकल्प और मेहनत का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 14.15 लाख रुपये का चेक

एएम नाथ। शिमला : आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष...
Translate »
error: Content is protected !!