खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

by

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

एसआईटी द्वारा की गई गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा हिरासत बढ़ाने के आदेश को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी और जमानत पर रिहा करने की भी अपील की थी। जस्टिस विकास बहल ने गुरुवार को निजी कारणों से सुनवाई से इनकार कर याचिका को मुख्य न्यायाधीश को रेफर कर दिया था।

उक्त याचिका में सुखपाल खैरा ने बताया कि इस मामले में उन्हें विभिन्न स्तर पर राहत के बावजूद पंजाब पुलिस उन पर कानून के खिलाफ जाकर कार्रवाई कर रही है। पहले वह आम आदमी पार्टी में थे और बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसी के चलते उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। खैरा ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए इस कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही उनको न्यायिक हिरासत में भेजने के निचली अदालत फैसले को भी रद्द करने की मांग की है।

मामला यह था :  मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। पुलिस ने उनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान खैरा का नाम सामने आया।

2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किए गए खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खैरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। खैरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
पंजाब

तिवारी ने सेक्टर-63 स्थित पार्क का किया उद्घाटन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सुरक्षा की वकालत

चंडीगढ़, 8 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में विकसित किए गए पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क...
article-image
पंजाब

3 हजार से अधीक खेल के मैदान, मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बड़ा : हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का ऑफिशियली उद्घाटन किया, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत...
article-image
पंजाब

शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को...
Translate »
error: Content is protected !!