हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

by

ज्वाली,16 अक्तूबर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में बदलाव लाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। यह उद्गार उन्होंने आज सोमवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ में 62 लाख रुपए की लागत से तैयार नलकूप का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस नलकूप के लगने से क्षेत्र में जलवृद्धि होने के साथ लगभग 63 किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जिससे करीब 17.05 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी । उन्होंने बताया कि भरमाड़ क्षेत्र में सिंचाई तथा पेयजल सुविधा को सुचारू बनाये रखने के लिए नाबार्ड के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से 15 नलकूप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 22 और ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके अलावा विधायक प्राथमिकता के तहत 15 और नलकूप लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिनकी डीपीआर तैयार की जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे यहां की जमीन को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा जो किसानों को अपनी खेती के ढांचे में बदलाव लाने तथा उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के हितों को ध्यान में रख कर नए-नए फैसले लेने के साथ उन्हें निश्चित समयावधि में धरातल पर लागू किया जा रहा है ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने एवम उनके स्थाई पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया है। प्रभावितों के घरों के पुनर्निर्माण के लिए जहां मुआवजे में कई गुणा इजाफ़ा किया गया है, वहीं फसलों को हुए नुकसान के लिए प्रभावित किसानों के मुआवजे में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के राजस्व संबंधित कार्यों के समयबद्ध निपटारे के लिए राज्य सरकार द्वारा नया राजस्व संसोधन विधेयक पारित किया गया है जिससे निशानदेही, तकसीम, इंतकाल सहित अन्य राजस्व कार्यों में शीघ्र निपटारा सुनिश्चित होगा।
कृषि मंत्री ने इस मौके पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। जबकि शेष के समयबद्ध निपटारे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी गुरचरण सिंह ने कृषि मंत्री के माध्यम से आपदा राहत कोष के लिए 5100 रूपए की राशि प्रदान की।

ये रहे मौजूद
एसडीएम बचित्र सिंह ठाकुर, बीडीओ फतेहपुर सुभाष कुमार,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,एसडीओ पवन कौंडल, उप मंडल भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी,कांग्रेस नेता मनु शर्मा,भरमाड़ पंचायत प्रधान सुशील कुमार, सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तार करना गलत : आप विधायक ने ही अब उठा दिए सवाल

पंजाब के सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस टीम ने रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मोहाली लाया गया है। मजीठिया ने इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है...
Translate »
error: Content is protected !!