रात में करता था जागरण और दिन में उसी घर में चोरी को देता था अंजाम : पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा और हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

by

हमीरपुर : भजन गायक रात को जागरण करता था और फिर दिन के समय उसी घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था ,पुलिस ने आरोपी भजन गायक को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। चोरियों के आरोपी ने नकदी , ज्वेलरी सहित 20 लाख रुपये की संपति चुराई थी।
जानकारी के मुताबिक , पंजाब के अमृतसर के भजन गायक संदीप सिंह मान ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस मुताबिक संदीप सिंह ने हमीरपुर जिला के बड़सर और नादौन में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. इसमें 10 लाख रुपये के गहने और नकदी पर संदीप सिंह ने हाथ साफ किया। संदीप सिंह ने ऊना जिले में 10 लाख रुपये की चोरियां की।
पुलिस ने बताया कि भजन गायक संदीप लोगों के घरों में जागरण करने का काम करता था। इस दौरान अमीर लोगों पर संदीप सिंह नजर रखता था। उसके बाद उनके घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अमृतसर के संदीप सिंह की कई भजन एलबम भी है। जिसमें संदीप सिंह ने गायकी और अभिनय करने का काम किया है। जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के खज्जियाँ गांव में आरोपी ने दिनदिहाड़े चोरी की थी। संदीप सिंह खज्जियाँ में लाखों रुपये के गहने और नगदी लेकर फरार हो गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.। इसी तरह बड़सर उपमंडल के ही चकमोह गांव के इलावा फिर नादौन उपमंडल में चोरी की वारदात सहमने आई थी जिसके बाद चोरी की लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस हरकत में आई तो संदीप सिंह एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था और सब गहने और नकदी लेकर अमृतसर के लिए रवाना हो चुका था। संदीप सिंह को पहले ऊना पुलिस ने दबोचा और फिर उसे हमीरपुर जिला की पुलिस के सपुर्द कर दिया। बड़सर थाना में संदीप सिंह से चोरियों के मामले में पूछताछ की जा रही है, जिसमें संदीप सिंह ने बताया कि पंजाब के कई थानों में उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं।

हमीरपुर के एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि संदीप सिंह को पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद पकड़ लिया है और उससे सभी गहने और नकदी बरामद कर लिए हैं। उसने हमीरपुर जिले में 10 लाख रुपये की चोरियां की हैं,पुलिस कस्टडी में संदीप सिंह से पूछताछ की जा रही है जिसमें और खुलासे हो सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा

पिस्टल से 4 से 5 गोलियां दागी : महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे, परिजनों ने रोका , अज्ञात युवकों ने कर दी फायरिंग

जीरकपुर : जीरकपुर के एक निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमेएक का जीएमसीएच-32 में इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

मंडी, 9 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए देई (Daughter Empowerment Initiative) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
article-image
पंजाब

एमएसपी और बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे पर मान सरकार ने वादाखिलाफी की : डॉ. सुभाष शर्मा

 गुरुद्वारा साहिब बाबा अजीत सिंह और शिव मंदिर डेरा बाबा जालमगिरी में नतमस्तक हुए डॉ. सुभाष शर्मा चमकाैर साहिबः  श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत...
Translate »
error: Content is protected !!