राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके : DC आदित्य नेगी

by

शिमला, 18 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई ।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके और इस कड़ी के मद्देनज़र 30 और 31 अक्तूबर, 2023 को राजस्व मामलों के निपटारे के लिए जिला में म्यूटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आदित्य नेगी ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के मानवीय दृष्टिकोण के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को संशोधित राहत मैनुअल के तहत प्रभावित आपदा ग्रस्त लोगों को तत्काल प्रभाव से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और विपदा की घड़ी में जिला प्रशासन आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
उन्होंने उपस्थित उपमण्डलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विंटर सीजन के लिए बैठक करने का आह्वान किया ताकि लोक निर्माण, जल शक्ति, स्वास्थ्य व विद्युत विभाग आपातकालीन सेवाओं के लिए मुस्तैद रहे ताकि स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत उत्पन्न न हो।
उन्होंने संबंधित उपमण्डलाधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को पटवारियों व फील्ड कानूनगो से बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा हो सके और दोहराया कि कोताही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और विभिन्न मामलों पर उनके संशय दूर किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने सूचना प्रौद्योगिकी के युग मंे डाटा बेस के अपडेशन पर बल दिया ताकि राजस्व मामलों में पारदर्शिता को संबल प्रदान हो। उपायुक्त ने उपमण्डल स्तर पर पटवारी व कानूनगो के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया ताकि ग्रामीण लोगों को राहत मिल सके।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित राजस्व अधिकारियों से उनके राजस्व आंकड़ों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी संजित शर्मा, समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘गोल्डन अवॉर्ड’ ज़िला चंबा को डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में मिला : DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में प्राप्त किया सम्मान

चंबा, 8 अगस्त : ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
Translate »
error: Content is protected !!