22 करोड रुपए से बनेगी ककीरा कस्बे में सीवरेज : ल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- कुलदीप सिंह पठानिया

by

खचंबा( ककीरा), 21 अक्टूबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों से जहां विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
यह बात आज उन्होंने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में जिला स्तरीय अंडर -19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रा खिलाड़ियों द्वारा आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के पांच जोनों की 320 छात्रा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रहे पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सभी शिक्षण संस्थानों में लगभग शिक्षकों के रिक्त पदों को भर दिया गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को अभी तक 1 करोड़ 16 लाख रुपए की राहत एवं पुनर्वास धनराशि वितरित कर दी गई है जबकि 5 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि जल्द वितरित की जाएगी।
ककीरा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ककीरा कस्बे और उसके साथ लगते क्षेत्र को सीवरेज सुविधा के लिए 22 करोड रुपए की कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ककीरा कस्बे ,गाहर, परछोड़ और साथ लगते गांवों के ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण कार्य पर 25 करोड रुपए की राशि की व्यय की जा रही है। जिसका लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
पठानिया ने कहा कि ककीरा कस्बे में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 2.95 करोड़ धनराशि से किए जा रहे उठाऊ पेयजल योजना कुडेरा से ककीरा के सुधार कार्य को पूर्ण कर लिया गया है जल्द ही इस योजना को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के प्रत्येक गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ककीरा से कटलू संपर्क मार्ग के मेटलिंग और टायरिंग कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपए की धनराशि जबकि होबार से खरेड़ा संपर्क मार्ग पर तीन करोड पर की धनराशि खर्च की जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत अंग्रेज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, अधिवक्ता राजीव कौशल, प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा मीना चोपड़ा, एडीपीईओ तिलक बिजलवान, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, सीडीपीओ धर्म सिंह सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  : काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सताने लगा खरीद-फरोख्त का डर : बीजेपी के संपर्क से बचने को सदस्य राज्य से बाहर गुप्त स्थान पर किए शिफ्ट

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस को अपने जीतने वाले नेताओं की खरीद-फ़रोख़्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने अभी से खरीद-फ़रोख़्त रोकने की रणनीति बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर अस्पताल में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास*

 50 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन एएम नाथ। जयसिंहपुर, 12 जुलाई: – आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत वर्षा व तूफान से क्षतिग्रस्त हुई दो स्कूलों की सुरक्षा दीवारें।

पट्टा मेहलोग,24 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों हुई वर्षा व भारी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। तूफान से कुठाड़, पट्टा, गोयला व चंडी क्षेत्र में जहां...
Translate »
error: Content is protected !!