डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

by
प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन को प्राथमिकता दें बीडीओः एडीसी
ऊना – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज डीआरडीए सभागार में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम सहित विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के साथ-साथ जल संग्रहण को अधिकारी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में एक साल-पांच काम अभियान को शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से एक पंचायत में एक वर्ष की अवधि के भीतर 5 बड़े कार्य किए जाएंगे, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा। इसलिए इस अभियान पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं के माध्यम से लोगों की आजीविका को जोड़ने का भी प्रयास होना चाहिए। उन्होंने जिला में प्रस्तावित कूड़ा निष्पादन संयंत्रों के निर्माण के संबंध में भी जानकारी हासिल की तथा इनके निर्माण कार्य में तेज़ी लाने को कहा।
एडीसी ने कहा कि आज प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसलिए आवश्यक है कि विकास कार्यों के साथ-साथ कोविड दिशा-निर्देशों की भी अनुपालना हो। बैठक में उन्होंने पिछले वर्ष की उपलब्धियों की भी समीक्षा की तथा उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को सफलता की कहानियों का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर के साथ-साथ सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का सुरक्षा कवच बना मिशन शक्ति : मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत 2 से 12 सितंबर तक दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत कर की गई है। अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि

मंडी, 16 जनवरी। सांसद प्रतिभा सिंह ने सदर मंडी में विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसद निधि से छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है। इससे पहले उन्होंने मंडी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यभर में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

एएम नाथ। शिमला : शिमला:  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऐतिहासिक रिज शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने 22, जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के परेड...
Translate »
error: Content is protected !!