वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

by

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस का वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने पुष्प देकर स्वागत किया।
अपने संबोधन दौरान उन्होंने वाल्मीकि द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने कहां आज प्रत्येक व्यक्ति को वाल्मीकि की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पूरे संसार के लिए प्रेरणादायक है। वर्तमान प्ररिपेक्ष्य में रामायण आज भी समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों के आचरण की प्रेरणा देती है। उन्होंने राम का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे संसार को मुश्किलों की परवाह न करते हुए सत्य के पथ पर चलते हुए कैसे विजय प्राप्त की जा सकती है यह सिखाया है। उन्होंने कहा कांगड़ा वाल्मीकि सभा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने वाल्मीकि सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में भी शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित भूतपूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा उपाध्यक्ष राजकुमार अजय वर्मा, सुमन वर्मा सौरभ चौधरी, चमन लाल किरण कुमार सहोत्रा प्रधान, चौधरी सुनील बोता, राजेंद्र मुन्ना, सुनील सहोता, शुबीन, राजकुमार सोनी कुमार आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मित्र मण्डल के वार्षिक समारोह में कृष्ण कुमार सकलानी का भव्य सम्मान

सामाजिक सेवा और उद्यमिता के लिए मिला विशेष सम्मान नरेंद्र भारती। नई दिल्ली/मंडी : हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी का...
article-image
पंजाब , समाचार

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े-बड़े भवन, आधुनिक सुविधाएं वीरेंद्र कंवर की पहचान बन गए : अनुराग ठाकुर

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ऊना: 23 अगस्तः प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित : विधायक हरीश जनारथा ने अस्पताल परिसर में चल रहे मिल्क फेड बूथ, एटीएम, एचपीएमसी बूथ व कैंटीन संबंधित मामलों पर की चर्चा

शिमला, 14 जून – दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की और इस दौरान विधायक शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!