10 महीने बाद भी बहनें इंतजार कर रह, कि कब 1500-1500 रुपये उनके खाते में आएंगे : अनुराग ठाकुर

by

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्थान में कांग्रेस की महिलाओं को सालाना दस हजार रुपये देने की गारंटी के सवाल के जवाब में कहा कि जितनी झूठी कांग्रेस है उतनी ही झूठी इनकी गारंटियां। इसलिए कांग्रेस भी फेल और उनकी गारंटियां भी फेल हैं, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दी थीं, वह भी फेल हो गई हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा दस महीने के बाद भी प्रदेश की बहनें इंतजार कर रही हैं कि कब 1500-1500 रुपये उनके खाते में आएंगे। कांग्रेस ने बिजली के बिल माफ करने की बात कही थी अब वही बिल बढ़कर आ रहे हैं। पिछली सरकार में जो पानी के बिल माफ हुए थे, अब वह बिल भी कांग्रेस सरकार ने देना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि वह दो रुपए किलो गोबर खरीदेंगे पर नहीं खरीदा। राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी कहा था कि सबके कर्ज माफ करेंगे, लेकिन नहीं किया। हिमाचल में भी जब इन्होंने पिछली सरकार बनाई थी तब कहा था कि हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे और बेरोजगारी भत्ते देंगे, लेकिन वह भी नहीं दिया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के दो राज्यों के मुख्यमंत्री के कार्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। लेकिन कार्रवाई होने पर केंद्र सरकार पर इल्जाम लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खुद कांग्रेस के लोगों के द्वारा लाल डायरी का जिक्र किया जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। युवाओं के जीवन के साथ जो खेल रहे हैं उनमें से किसी को भी न बख्शा जाए। चाहे वह बड़ा हो चाहे छोटा। उन्होंने कहा कि सरकार को नशा कारोबारी पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करना चाहिए। पैरा एशियाड में 100 से अधिक पदक प्राप्त करने पर एथलीट को बधाई देते हुए अनुराग ठाकुर कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी की प्रदान

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी थोपन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में दूसरे दिन भरे गए 1548 पर्चे : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 नामांकन पत्र ने किए दाखिल

हमीरपुर 08 मई :  जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस कार्यालय में मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्महत्या का प्रयास

एएम नाथ । शिमला : भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना स्कूल मैदान में कैबिनेट मंत्री चन्द्र कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी बधाई

किसानों की आय बढ़ाना प्राथमिकता : कृषि मंत्री रोहित भदसाली । ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ऊना, 15 अगस्त. कृषि एवं पशुपालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!