सांसद मनीष तिवारी ने मोहाली विधानसभा में बांटे 15 लाख रुपए की ग्रांट के चैक

by

विकास खोखले दावों से नहीं होता, जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए
मोहाली, 29 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है। आज उन्होंने मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों बलियाली और बल्लो माजरा सहित वार्ड नंबर 36 में अलग-अलग विकास कार्यों हेतु कुल 15 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खोखले दावे करने वालों को भी निशाने पर लिया और कहा कि विकास जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए। उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि बीते करीब 10 सालों में रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर हर चीज के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।
जहां अन्य के अलावा, प्रधान ब्लाक कांग्रेस मोहाली शहरी जसप्रीत सिंह गिल, सीनियर कांग्रेसी नेता मनजोत सिंह, जगदीप जस्सी सरपंच और प्रधान ब्लॉक कांग्रेस मोहाली देहाती, कुलवंत सिंह सरपंच, नवजोत बछल एमसी, मन स्लैच युवा कांग्रेसी नेता, मनजीत सिंह, लाभ सिंह, सुरजीत सिंह, पाल सिंह पंच, अवतार सिंह, बिक्रम सिंह, अक्षत शर्मा, राज सिंह पूर्व सरपंच, हरभूपेंद्र सिंह पंच, पाल सिंह पंच, केवल सिंह पंच, हरजीत सिंह पंच, हरिंदर सिंह पंच, गुरमीत सिंह स्यान, तेजिंदर सिंह वालिया, एडवोकेट महादेव सिंह, दलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चर्चा में क्यो है बकरी …..संधू कलां के पाला खां की बकरी

  भदौड़ : विधानसभा चुनाव दौरान हलका भदौड़ जहां चर्चा का विषय रहा, वहीं हलका भदौड़ के गांव संधू कलां के पाला खां की बकरी भी काफी मशहूर रही है क्योंकि उसकी एक बकरी...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा पांचवी आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के नतीजे रहे शत् प्रतिशत

होशियारपुर :   डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने परीक्षा में पहले दूसरे और...
article-image
पंजाब

रोजाना 166.7 ग्राम गेहूं गरीबों के लिए पर्याप्त नहीं : जय गोपाल धीमान

खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीबों से हो रहा मजाक, राशन की जगह 1500 रुपये मासिक देने की मांग गढ़शंकर। भारत जगाओ आंदोलन के नेता जय गोपाल धीमान ने नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के...
article-image
पंजाब

राजा वडिंग गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे–निपुण शर्मा

संघ विरोधी बयान पर भाजपा ने किया पलटवार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!