स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

by

बटाला : गांव सारचूर में एक मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गए. उसकी उम्र करीब 29 साल थी। हलका फतेहढ़ चूड़ियां निवासी सुखमनदीप सिंह अपने मां-बाप के अकेले बेटे थे और किसान आंदोलन में भी सुखमनदीप सिंह ने काफी बढ़कर हिस्सा लिया था। सुखमनदीप की मौत के बाद मेला आयोजकों ने मेला कैंसिल करने की घोषण कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव सारचूर के खेल मैदान में छिंज मेला चल रहा था. जिस दौरान मेले में सुखमनदीप सिंह ठठा अपने ट्रैक्टर के साथ स्टंट करने पहुंचे थे. लेकिन आज उनके लिए सब कुछ पॉजिटिव नहीं था. सुखमनजीत सिंह अपने ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठा कर पीछे वाले टायरों को मिट्टी में दबाकर दौड़ते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतर गए और ट्रैक्टर के साथ साथ-साथ चलने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और मिट्टी से निकलकर मेला देख रहे लोगों की तरफ दौड़ने लगा. जिसे काबू करने के लिए जैसे ही सुखमजीत सिंह ट्रैक्टर के पास गए तो ट्रैक्टर की नीचे आ गए। इस दौरान पास ही खड़े 2 लोगों ने सुखमनजीत को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने की कोशिश भी की।लेकिन तब तक सुखमनजीत की मौत हो चुकी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, ‘फिर दिल्ली में…’, पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर की हत्या : चार नकाबपोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

समराला : गांव मानकी में चार नकाबपोश हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या कर दीं। जिससे से कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह( (23) ) की मौत हो गई, जबकि उसका...
Translate »
error: Content is protected !!