ईडी ने आप के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी : शराब घोटाले में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी चुकी

by

मोहाली : दिल्ली-पंजाब आबकारी नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। जालंधर ईडी ऑफिस ने छापा मारा है। मोहाली में छापेमारी चल रही है। शराब घोटाले में सीबीआई दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस संबंध में पंजाब के कई शहरों में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। सीबीआई पंजाब के कई अधिकारियों को इस मामले में तलब कर चुकी है। वहीं ईडी ने पंजाब में शराब नीति बनाने वाले अधिकारियों को बिना अनुमति विदेश जाने पर रोक लगा चुकी है। इससे पहले फरीदकोट के पूर्व शिअद विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग छापे मार चुका है।

दो प्रोजेक्ट पर पर्यावरण मंत्रालय उठा चुका सवाल : उधर, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय आप विधायक कुलवंत सिंह के स्वामित्व वाली रियल एस्टेट कंपनी के दो प्रोजेक्टों पर पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने का सवाल भी उठा चुकी है। मंत्रालय ने यह मामला पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के ध्यान में लाया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सिविक अथॉरिटी, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्टेट लेवल एनवायरनमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एसईआईएए) को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा था। ये दोनों प्रोजेक्ट जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) बना रहा है। इसका स्वामित्व मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के पास है। राज्यपाल ने सीएम को लिखे पत्र में जानकारी दी थी कि मोहाली के सेक्टर 82-83 में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट सुपर मेगा मिक्स्ड यूज इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क और सेक्टर-66ए में गैलेक्सी हाइट्स के निर्माण में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन हुआ है।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन करने के बाद अब ईडी ने इस शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर काम करना शुरू कर दिया है। रुपये उजागर करने के लिए यह कवायद जरूरी है ।पंजाब एक्साइज घोटाले में 550 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा मुख्य दोषी हैं और मुख्य लाभार्थी आम आदमी पार्टी है।

सुखबीर सिंह बादल ने भी आप सरकार को घेरा : पंजाब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी AAP सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले की तरह पंजाब शराब घोटाले की भी जांच की जानी चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका की भी जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को लुटेरियां दी पार्टी बताया है।

2 नवंबर को आप संयोजक केजरीवाल से पूछताछ करेगी ईडी : दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही 2 नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी अप्रैल महीने में सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक कि मौत एक घायल : चब्बेवाल के पहाड़ी गांव मैली में हुई दुर्घटना

माहिलपुर – चब्बेवाल इलाके के पहाड़ी गांव मैली की पहाड़ियों में ट्रैकटर ट्राली पलटने से एक कि मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जैजों पुलिस ने घटना...
article-image
पंजाब

स्वस्थ जीवन शैली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती व दैनिक व्यायाम, समय पर शारीरिक जांच बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर।  विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टरों या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष संदेश के साथ आता है। यह शब्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राइमरी हेल्थ...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur leads Punjab in Go-Solar

JainFirst district to link Go-Solar project with Common Service CentresSets new benchmark in renewable energy expansionSolar rooftop installations gain momentum from cities to villages via CSCs Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.12 : Under the leadership of Deputy...
article-image
पंजाब

अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के मामले में एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम मान को लिखा पत्र : मामला दर्ज हुए 24 दिन से अधिक समय, अभी तक गिरफ्तार नही

अमृतसर :  मजीठा में स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम भगवंत मान को कारवाई की मांग करते हुए पत्र लिखा हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!