सांसद महुआ महुआ का ‘वस्त्रहरण’ का आरोप : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

by

एथिक्स कमेटी के सवाल पर बवाल,.. जानें टीएमसी सांसद की पेशी से लेकर वॉकआउट तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले यानी कैश लेकर संसद में सवाल पूछने के केस में फंसी हुई हैं। कल गुरुवार का दिन महुआ के लिए काफी अहम रहा। दरअसल, महुआ ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं। इस दौरान उनसे बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को अपने संसदीय लॉगिन-आईडी देने को लेकर सवाल हुआ। इसके बदले मिले पैसे पर भी सवाल किए गए।
वहीं, महुआ ने आरोप लगाया है कि एथिक्स कमेटी ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि रात में वह किससे बात करती हैं। इस तरह के सवालों से परेशान होकर एथिक्स कमेटी में शामिल विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। इन सबके बीच महुआ पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ का आरोप लगाने वाले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्षी सांसदों का वॉकआउट करना महुआ के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

महुआ मोइत्रा की एथिक्स कमेटी के सामने पेशी : महुआ मोइत्रा कल गुरुवार सुबह लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं। एथिक्स कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर के पास थी। इस समिति में बीजेपी और विपक्ष के सांसद शामिल थे। इसमें से 5 सांसद विपक्ष के थे। महुआ सुबह 11 बजे एथिक्स कमेटी के पास पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें तीन बैग के साथ आते हुए देखा गया।

वॉकआउट : सांसद महुआ मोइत्रा से एथिक्स कमेटी ने लगभग एक घंटे तक सवाल-जवाब किया। लेकिन जल्द ही वह एथिक्स कमेटी के सवालों से नाराज होकर वहां से बाहर निकल गईं । इस दौरान उन्हें विपक्ष के सांसदों का समर्थन मिला।कांग्रेस सांसद और समिति के सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी और बसपा के दानिश अली सहित पांचों विपक्षी सांसदों ने महुआ के साथ कमेटी से वॉकआउट कर दिया।

महुआ मोइत्रा ने क्या आरोप लगाए : सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि एथिक्स कमेटी के सामने पेशी के दौरान उनसे अपमानजनक सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर अप्रासंगिक जानकारी मांगी गई। महुआ ने कहा कि एथिक्स कमेटी के भीतर हुई बातों को सार्वजनिक नहीं करना होता है, मगर वह ऐसा इसलिए कर रही हैं, क्योंकि उन्हें मुहावरे की भाषा में वस्त्रहरण का सामना करना पड़ा। महुआ ने कहा कि समिति के अध्यक्ष ने मेरी निजी जिंदगी के बारे में सबसे सस्ते अशोभनीय सवाल पूछने पर जोर दिया। उन्होंने पूछा कि आप रात में किससे बात करती हैं, कितनी बार करती हैं। क्या आप मुझे कॉल डिटेल्स दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनसे पूछा गया कि क्या आप एक्स के साथ किसी होटल में गई थीं, क्या आप लोग वहां रुके थे, पिछले पांच साल में आपने क्या किया।

विपक्षी सांसद बोले : कांग्रेस के एन उत्तम कुमार रेड्डी, बसपा के दानिश अली और जद (यू) के गिरधारी यादव सहित विपक्षी सदस्यों ने कमेटी के अध्यक्ष सोनकर को निशाने पर लिया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिला सांसद से निजी सवालों को पूछा गया। रेड्डी ने आरोप लगाया कि यह एक हास्यास्पद कवायद है। हमें उनसे पूछे गए सवाल अशोभनीय और अनैतिक लगे।सोनकर किसी के इशारे पर काम कर रहे थे। दानिश अली ने अशोभनीय और अनैतिक सवालों को लेकर कमेटी के प्रमुख पर निशाना साधा।

एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर : विपक्षी सांसद इसलिए आरोप लगा रहे हैं, ताकि महुआ को इस मामले में बचाया जा सके। उन्होंने महुआ संग विपक्षी सांसदों के बाहर जाने को वीभत्स करार दिया. बीजेपी सांसद भी अध्यक्ष का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि महुआ से बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को लेकर ही सवाल किए गए। कमेटी की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा कि जब मोइत्रा से हीरानंदानी के हलफनामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘क्रोधित, दंभ भरा और अहंकारी’ व्यवहार किया।

निशिकांत दुबे ने महुआ पर बोला हमला : एथिक्स कमेटी की कार्यवाही को लेकर गलत छवि बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एथिक्स कमेटी को महुआ से पूछताछ करनी है। लेकिन विपक्ष को इस बात को लेकर परेशानी हो रही है कि कमेटी का नेतृत्व एक ओबीसी सदस्य के पास है। वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके जरिए दिए गए सबूतों के आधार पर महुआ को कोई ताकत नहीं बचा सकती है।

आगे क्या होगा : एथिक्स कमेटी ने चार घंटे से ज्यादा समय तक बैठक की है। अब कमेटी अपनी सिफारिशों को तैयार कर अगली बैठक में एक रिपोर्ट स्वीकार करेगी। अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि अगली बैठक कब होगी। लेकिन ये साफ हो गया है कि महुआ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कमेटी की तरफ से की जाने वाली है। कमेटी ने महुआ के गुस्से वाले शब्दों और उनके व्यवहार को गंभीरता से लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात : जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन और उद्योग तथा किसानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने प्रशिक्षित किये 24 प्रतिभागी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत

एएम नाथ। कुल्लू, 18 मार्च : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), पतलीकुहल, जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!