153544 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक -DC राघव शर्मा

by

ऊना, 15 नवम्बर – राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर 29 नवंबर को जिला ऊना के 153544 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। 1 से 19 वर्ष तक की आयु के इन बच्चों में 69946 सरकारी स्कूलों के बच्चे, 48725 निजी स्कूलों के बच्चे, 5138 स्कूल छोड़ चुके बच्चे तथा 26542 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 28328 बच्चों को विटामिन ए की खुराक तथा 7080 बच्चों को एल्बेंडाजोल की आदि खुराक दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा डायरिया नियंत्रण के उद्देश्य से 20 नंबर से 4 दिसंबर 2023 जिला में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष की आयु तक के 35408 बच्चों को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। इस अभियान में स्कूली बच्चों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी लक्षित किया गया है इसके अलावा विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीकों वारे व्यावहारिक रूप से जानकारी दी जाएगी ताकि स्वच्छता के साथ-साथ संक्रमण से होने वाले रोगों से बचा जा सके।
उपायुक्त ऊना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों से संबंधित इन अभियानों व कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सही समय पर कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। बैठक में आभा पहचान पत्र तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भी संक्षिप्त चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर सुखदीप सिंह सिद्धू, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार सहित सहित विभिन्न चिकित्सा खंडों से खंड चिकित्सा अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अप्रैल 2025 से शुरू होगी बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया : सीएम 

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अप्रैल 2025 से बीपीएल परिवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे

ऊना, 26 जनवरी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!