चंबा प्रवास पर होगी विधानसभा की सामान्य विकास समिति : 24 नवंबर को आयोजित होगी समीक्षा बैठक

by

विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी समिति
चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति 24 नवंबर को चंबा के अध्ययन प्रवास पर रहेगी।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति सभापति संजय रत्न की अध्यक्षता में सदस्य विधायक अनिल शर्मा , रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, आशीष शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, चैतन्य शर्मा, दविंद्र कुमार भुट्टो ज़िला में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा एवं गत तीन वर्षों के आय-व्यय तथा विधानसभा सदन में दिए गए आश्वासनों पर कार्रवाई की वस्तु स्थिति को लेकर 24 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक करेगी।
विधानसभा की सामान्य विकास समिति ज़िला में विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी ।
समिति 23 नवंबर को सांय डलहौज़ी पहुंचेगी और रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में पुलिस ने 56 पेटी शराब के साथ एक ग्रिफ्तार

बद्दी, 17 अप्रैल  । जिले के औधोगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने किराए के कमरे से चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है । इस संदर्भ में मुख्य आरोपी को...
हिमाचल प्रदेश

पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों-उत्सवों से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, ‘चलो चम्बा’ अभियान की समीक्षा

मिंजर मेले पर सभी ग्राम पंचायतों में फहराया जाएगा मिंजर ध्वज पर्यटन बढ़ाने को वार्षिक कैलेंडर बनेगा, अक्टूबर में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी एएम नाथ। चम्बा : जिले के प्रमुख मेलों और उत्सवों को पर्यटन...
Translate »
error: Content is protected !!