पठानिया ने गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की पालकी को कांधा दिया : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ

by

नाहन, 22 नवंबर : सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारम्भ आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस अवसर पर उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी साथ रहे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की पालकी को कांधा दिया और शोभा यात्रा में भाग लिया तथा इसके पश्चात उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने रेणुका स्थित रेणु मंच में 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कतिक संध्या की अध्यक्षता भी की।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मेले सदियों से समाज में आदर्श स्थापित करते आए हैं और अनंतकाल तक पीढ़ियों को हमारी समृद्ध परंपराओं का बोद्ध करवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि है और वर्ष पर्यन्त यहां बहुत से मेलों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं और आने वाली पीढ़ियों को हमें अपनी परंपराओं और रीति रिवाजों की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज एक मजबूत संस्कृति के अभाव में उन्नति नहीं कर सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छह दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलावा उतरांचल, पंजाब तथा हरियाणा से हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रेणुकाजी और भगवान परशुराम के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे माता रेणुकाजी और भगवान परशुराम जी की इस पावन धरती पर आकर मां रेणुकाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला इससे मुझे अलग सी अनुभूति हो रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान परशुराम जी का माता रेणुकाजी से दिव्य मिलन से यह मेला आरंभ हुआ है और शानदार शोभायात्रा निकाली गईं है। देश भर से हजारों श्रद्धालु भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के दिव्य मिलन के पावन अवसर के साक्षी बनें हैं।
उन्होंने कहा कि प्रबोधिनी एकादशी की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले श्री रेणुका जी मेले का सदियों से अपना विशेष महत्व रहा है। मेले के दौरान दो बार पवित्र झील में स्नान करने की परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि बेशक हिमाचल प्रदेश में अनेक अद्भुत झीलें हैं, लेकिन रेणुका झील का सौंदर्य और इतिहास अनुपम है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग साल भर मेले का इंतजार करते हैं। इस दौरान एक ओर लोग अपने आराध्य देवी-देवता के दर्शन करते हैं वहीं एक ही जगह पर अपनी जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीददारी भी करते हैं। यह आयोजन स्थानीय उत्पादों को बेचने के लिये एक उपयुक्त मंच भी है इससे लोगों की आर्थिकी को भी संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि मेले में विभागों ने प्रदर्शनियां लगाई हैं जिनके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और श्रीरेणुका विकास बोर्ड द्वारा मेले की पारंपरिक गरिमा बनाए रखने और मेले को आकर्षक बनाने के लिए किये गए प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने मेले के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अंतर्राष्टीय श्री रेणुका जी मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जहां हजारों श्रद्धाल आते हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की अपनी सांस्कृतिक विरासत है और जिला में मेलों और त्यौहारों का वर्ष भर आयोजन होता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड का सतत प्रयास रहा है कि आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस रमणीक स्थल को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।
इस मौके पर विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव दयाल प्यारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, कार्यकारी सीईओ रविन्द्र गुप्ता, रेणुका जी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, एस.डी.एम. नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का हिंदू विरोधी कारनामा, धार्मिक यात्रा पर लगाया शुल्क : जयराम ठाकुर

अपने इष्ट देव के पास जाने के लिए अब हिंदुओं को देना पड़ रहा है शुल्क औरंगजेब के बाद धर्म कर्म में शुल्क लगाने वाले मुख्यमंत्री बने सुक्खू एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11.60 करोड़ की संपत्ति सीज़ : होशियारपुर के टांडा के दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकार की युद्ध नशियों विरुद्ध मुहिम के तहत जिला होशियारपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टांडा के वार्ड नंबर 8 के निवासी दो भाइयों की ₹11 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!