कचरा प्रबंधन में उचित कार्य न करने पर संबंधित नगर परिषद/पंचायत के विरूद्ध होगी कार्यवाही : DC आदित्य नेगी

by

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि जिला में कचरा प्रबंधन के अंतर्गत नगर निगम शिमला, 3 नगर परिषद, 7 नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र की कुछ पंचायतों मंे कचरा पृथक्करण, इससे संबंधित सफाई, अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन के संदर्भ में उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को कचरा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न मदों में आ रहे अंतर को पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण हम सभी से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण विषय है। जिन नगर पंचायत एवं नगर परिषद में कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रगति नहीं हो रही है, उनके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि कचरा प्रबंधन के अंतर्गत सभी अधिकारी अपने कार्य का सही तरीके से निष्पादन करें ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फील्ड का सही डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि वहां की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
उन्होंने कहा कि जिला में एकल उपयोग प्लास्टिक के तहत वर्ष 2023 में अब तक 980 निरीक्षण किए गए हैं, जिसमें 52 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुए 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलग-अलग मदों के अंतर्गत ग्रामीण स्तर तक जागरूकता शिविर का आयोजन करने को कहा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सही जानकारी प्रदान हो सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 फरवरी तक बंद रहेगी कुढियार चौक-बलौणी चौक सड़क

हमीरपुर 23 जनवरी। कुढियार-मसियाणा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग चन्द्र शर्मा ने DC कुल्लू का पदभार संभाला …सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : DC अनुराग चन्द्र शर्मा

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर...
Translate »
error: Content is protected !!