नवनिर्मित शिव मंदिर बलेरा में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने की प्राण- प्रतिष्ठा : बलेरा-कुरला पेयजल योजना का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू –कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा, 27 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बलेरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण- प्रतिष्ठा की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए श्री गुरु नानक देव जयंती की शुभकामनाएं भी दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को शुरू किया गया है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल सुविधा का स्थाई समाधान करने के लिए एनडीबी चरण दूसरे के तहत 60 करोड़ 78 लाख राशि से वित्तपोषित उठाऊ पेयजल योजना बलेरा- कुरला नाला का जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
इसके साथ पेयजल योजना कुन्ना- चटलुणी का 70 प्रतिशत से अधिक उन्नयन कार्य पूरा किया जा चुका है । इस कार्य पर 45 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा को प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सीमित संसाधनों के चलते आपदा प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए पहली बार 4500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान की है।
स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप उन्होंने काहलू संपर्क सड़कों को प्राथमिकता के साथ सहरेन सड़क के साथ जोड़ने की बात भी अपने संबोधन में कहीं । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भूलकी नाला से आगे संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर जल्द भूमि पूजन किया जाएगा।
उन्होंने यहां खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए यूथ क्लब को प्राक्कलन तैयार करने को कहा। सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए चार लाख रुपयों की घोषणा की तथा मंदिर प्रबंधन समिति को 21 हजार की राशि उपलब्ध करवाने का ऐलान भी कुलदीप सिंह पठानिया ने किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का यहां पहुंचने स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा मंदिर प्रबंध समिति, युवक मंडल तथा स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाड़क, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, स्थानीय पंचायत पंचायत प्रधान मनजीत कुमार, अध्यक्ष मंदिर कमेटी राजकुमार, डीएफओ रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी जल, शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा , कांग्रेस नेता सदमे और उलझन में : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में  200 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए सराही में लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग, ग्राम पंचायत सूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग स्ट्रॉंग रूम की जाँची व्यवस्थायें, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला 29 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज प्रातः 7:30 बजे राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में नोकझोंक – आपदा राहत में बंदरबांट का जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप : सुक्खू बोले-प्रभावितों को दी राहत

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते साल आपदा और इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान व राहत राशि के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!