मंडियों में कोविड टीकाकरण शुरु, पहले दिन दाना मंडी रहीमपुर में 60 व्यक्तियों को लगी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर

by

हर मंडी में किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आद को लगेगी वैक्सीन
जिले में आज करीब 9500 लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण
होशियारपुर : जिले में चल रहे कोविड टीकाकरण का घेरा बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने आज स्थानीय दाना मंडी रहीमपुर से मंडियों में किसानों, आढ़तियों, मजदूरों व अन्य योज्य लाभार्थियों के टीकाकरण की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत जिले की हर मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से आने वाले दिनों में टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिक ारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दाना मंडी रहीमपुर में विशेष टीकाकरण कैंप लगाया गया जहां अपनी फसल लेकर आए किसानों के अलावा आढ़तियों व अन्य 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के व्यक्तियों के कोविड वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि पहले दिन मंडी में 60 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया व यह अभियान इसी तरह बाकी मंडियों में भी जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों में मंडियों के अंदर योज्य लाभार्थियों के टीकाकरण में और तेजी लाई जाएगी।
जिले में चल रहे टीकाकरण संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 1.65 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की डोजिज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि आज पूरे जिले में 9494 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है व जिला प्रशासन की ओर से हर क्षेत्र को कवर  िकया जा रहा है। उन्होंने जिले के 45 वर्ष आयु वर्ग या इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को अपील की कि जिला प्रशासन की ओर से हर सब-डिविजन में बनाई अलग-अलग सैशन साइटें व लगाए जा रहे विशेष कैंपों में पहुंच कर जल्द से जल्द टीकाकरण करवाया जाए जो कि मौजूदा समय में अति जरुरी है।
ओल्ड एज होम के सहवासियों का हुआ टीकाकरण
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ओल्ड ओज होम राम कालोनी कैंप के सभी सहवासियों को भी विशेष कैंप लगाकर कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वे वैक्सीन लगवाने के लिए बिना किसी वहम, डर व झिझक स्वयं आगे आकर वैक्सीन की डोज लगवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के 3 युवकों की कहानी दिल दहला देगी….अपहरण, मानसिक आघात और संघर्ष : ईरान से जान बचाकर लौटे यूबकों की दर्दनाक की कहानी

चंडीगढ़: ईरान से भारत आने वालों का सिलसिला जारी है। इस बीच पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई। दरअसल ईरान में अपहरण किए गए पंजाब के तीन युवक अमृतपाल सिंह (23), हुसनप्रीत...
article-image
पंजाब

Food Safety Team of Health

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha : As per the orders of Honorable Commissioner Food and Drug Administration Punjab Mr. Dilraj Singh IAS and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Pawan Kumar Shagotra and as per the guidelines of...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के आरियन शर्मा का ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम में चयन

गढ़शंकर, 10 अगस्त: गढ़शंकर के आरियन शर्मा की ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 वर्ग क्रिकेट टीम में चुनाव हुआ है। यह प्राप्ति हासिल करने वाला आरियन शर्मा इकलौता पंजाबी व भारती लड़का है। गढ़शंकर निवासी डॉ....
article-image
पंजाब

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फिट इंडिया गेम्स में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद तिवारी रोपड़ : 27 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!