अनिरूद्ध सिंह ने अप्पर ढली क्षेत्र में जन समस्याएं कार्यक्रम में की शिरकत : धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा- अनिरूद्ध सिंह

by

शिमला 03 दिसम्बर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां अप्पर ढली (इन्द्रनगर) नगर निगम वार्ड में किसान भवन सभागार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और आमजन की समस्याओं से भली भांति परिचित है और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन्द्रनगर नगर निगम वार्ड में विद्युत संबंधी समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा और वार्ड की हिम गिरी काॅलोनी में सीवरेज एवं पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी और नगर निगम अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा और उन्हें घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अनिरूद्ध सिंह ने अप्पर ढली क्षेत्र में पार्किंग की समस्या पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया तथा अप्पर ढली वार्ड में लंबीधार क्षेत्र को मर्ज करने का आश्वासन दिया ताकि वहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
पंचायती राज मंत्री ने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और गुणवत्तायुक्त कार्य करने पर बल दिया।
राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाॅक अध्यक्ष राम किशण शांडिल, पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, शीनम कटारिया, अंकुश वर्मा, विनय शर्मा, विकाशा मोदी, कांग्रेस नेता दीपक राठौर, पार्टी के पदाधिकारीगण, नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व लोक अदालत में सभी इंतकाल का करे निपटारा:उपायुक्त आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां लंबित राजस्व मामलों से संबंधित जिला के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के होनहारों को नवाजा : डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार*

ज्वाली,30 दिसंबर । कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी योजना युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक : जयराम ठाकुर

अपने मित्रों की तरह ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य का ख्याल रखें सीएम नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने के तिकड़म कर रही सरकार 5 लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!