7, 8 और 11 दिसम्बर को होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

by

धर्मशाला, 4 दिसम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 7 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय जवाली, 8 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय देहरा तथा 11 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
यह रहेगी योग्यता
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12000 से 22000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिया पैरा सर्जिकल तकनीक का प्रशिक्षण

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 05 दिसंबर। आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत करने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक डॉक्टर : 30 लाख कमाई और इनकम 14 सालों में 4.2 करोड़ के बजाय 20 करोड़ रुपये मिली : एसीबी ने डॉक्टर से बैंक से डिटेल मांगी

 झुंझुनूं  : राजस्थान के झुंझुनूं में एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले पर बड़ी कार्रवाई की। एमएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर डॉ. रंजन लांबा के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों के सभी लम्बित लाभ जारी कर दिए, देश सरकार ने बागवानों के हितों को दी प्राथमिकता: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री से जुब्बल-नावर-कोटखाई के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसईबीएल की संयुक्त कार्य समिति ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की संयुक्त कार्य समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें विभिन्न मांगों से...
Translate »
error: Content is protected !!