5 बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत खन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार : चालक सहित 2 फरार

by

खन्ना : खन्ना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पांच बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी (डी ) प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि एक दिसंबर को सिटी खन्ना पुलिस जीटी रोड पर बने फोकल प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखे। दोनों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम गुरलाल सिंह उर्फ साजन व मनदीप सिंह निवासी तरनतारन बताया। गुरलाल सिंह उर्फ साजन के बैग की तलाशी लेने पर दो पिस्टल, दो अतिरिक्त मैगजीन मिली। वहीं, मनदीप सिंह से भी दो पिस्टल और मैगजीन मिले।
इसी तरह दो दिसंबर को पुलिस गांव मेहंदीपुर के सर्विस रोड पर बने टी-पॉइंट पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान खन्ना की तरफ से आ रही एक काली रंग की गाड़ी को रोका गया। कार चालक और साथ की सीट पर बैठे व्यक्ति मौके से भाग निकले। कार की पिछली सीट पर बैठे तीन युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इनके नाम सतनाम सिंह निवासी डेराबस्सी, लवप्रीत सिंह उर्फ लव व हरदीप निवासी अमृतसर हैं। फरार आरोपियों के नाम पृथ्वी सिंह निवासी मोहाली व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बताया जा रहा है। इनसे बड़ी संख्या में हथियार मिले। इनकी निशानदेही पर एक और पिस्टल बरामद की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Prashant Gautam re-elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 08 -Dr. Prashant Gautam (Chandigarh) and Shri Manmeet Sohal (Ludhiana) have been re-elected as State President and State Secretary respectively of the country’s leading student organization Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad for the...
article-image
पंजाब

तत्काल पासपोर्ट की तरह जमीन की रजिस्ट्री भी होगी तत्काल : रजिस्ट्री के लिए होगा इतना खर्च

चंडीगढ़ : जमीन की रजिस्ट्री कराना ज्यादातर लोगों के लिए लंबा और झंझट भरा काम साबित होता है। ढेर सारे कागजों की फॉर्मैलिटीज और दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते यह प्रक्रिया कई बार दिनों या...
article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के तहत एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में लगाया जागरूकता बोर्ड

गढ़शंकर , ,1 सितंबर : नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में जागरूकता बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!