ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंकों से सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए उदारतापूर्वक व रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री आज यहां सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है। इसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सियों को सरकारी कार्यालयांें में भी लगाया जाएगा ताकि युवाओं को एक निश्चित आय का साधन भी उपलब्ध हो सके।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस योजना के तहत बैंक युवाओं को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि उन पर ई.एम.आई. का बोझ कम हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऋण के लिए गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों को ब्याज की दरें राज्य सरकार को शीघ्र भेजने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रथम चरण में 500 ई-टैक्सी के परमिट जारी करेगी तथा मांग के आधार पर निकट भविष्य में इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभागों में डीजल गाड़ियों को भी चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा तथा ई-टैक्सी को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, ओएसडी गोपाल शर्मा सहित सहकारी, निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी, हिमाचल समेत देश का सर्वांगीण विकास ही है प्रधानमंत्री का लक्ष्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते – DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। ये ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस को सूचना न देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : पुलिस थाने में जमा करवाएं किरायेदारों का ब्यौरा: जिलाधीश

धर्मशाला, 18 सितम्बर। जिला में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब हर मकान मालिक को अपने किरायेदार का ब्यौरा स्थानीय पुलिस थाना में सात दिन के अंदर जमा करवाना होगा। जनहित में जारी जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
Translate »
error: Content is protected !!