सड़क हादसे में बूरे जट्टां निवासी युवक करनवीर की मौत : आदमवाल के निकट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

by

होशियारपुर  :   होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव आदमवाल के निकट बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरु कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक हादसा हुया है। वहां पर एक युवक का शव मिला है, उक्त युवक मोटरसाइकिल पर सवार था तथा लोगों के मुताबिक बस की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिस संबंधी जांच की जा रही है कि बस कहां से आ रही थी व कहां जा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करनवनीर पुत्र सिमरनजीत सिंह निवासी गांव बूरे जट्टां के रुप में हुई है तथा इसके परिजनों को सूचना दे दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लेंड पूलिंग नीति के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में की जा रही राज्य स्तरीय रैली की तैयारी हेतु बैठक 

गढ़शंकर, 23 जुलाई: पुलिस बर्बरता और लेंड पूलिंग नीति के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में की जा रही राज्य स्तरीय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन ने गांव चाहल पुर और...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपाल

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी...
article-image
पंजाब

पुरानी रंजिश में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग : CCTV में कैद हुआ हमला; युवक की दोनों टांगों में लगी गोलियां

जंडियाला गुरु के गांव अकालगढ़ ढपइयां में 15 से 20 हमलावरों के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने और गोलियां चलाने का आरोप, 6 से 7 लोग घायल; पुलिस ने शुरू की जांच अमृतसर। जंडियाला गुरु...
Translate »
error: Content is protected !!