SHO ने कर दिया बड़ा कांड : थाना रामा मंडी के SHO गिरफ्तार

by

जालंधर  :   थाना रामा मंडी के SHO को स्पा सेंटर संचालक से पैसे लेकर मेहरबानी दिखाने  को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।  थाने के SHO अरोड़ा द्वारा पिछले दिनों कई आपराधिक मामले भी हल किए गए थे पर इसी बीच ख़ुद थाने के इंस्पेक्टर ने बड़ा कांड कर दिया है।

थाना रामामंडी के SHO इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने स्पा सेंटर संचालक पर कार्रवाई न करने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत ली थी। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। राजेश अरोड़ा ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जांच के बाद SHO के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिश्वत ले रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल :   अमृतसर सिटी की ट्रैफिक पुलिस इस समय विवादों में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कर चालक को रोककर चालान काटने की धमकी देकर ट्रैफिक पुलिस का एएसआई रिश्वत ले रहा है। यह वीडियो कचहरी रोड के दोआबा चौक का है। वहां पर एक ऑफिस में काम करने वाले का कहना है कि पिछले कई दिनों से दोनों ट्रैफिक पुलिस वाले लगातार लोगों को चालान काटने की धमकी देकर रुपये वसूल रहे थे। वीडियो इसलिए वायरल किया ताकि अधिकारियों को पता चल सके कि ट्रैफिक कंट्रोल करने की आड़ में पुलिस कर्मचारी कैसे लोगों से पैसे वसूल रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“मंदिर ‘च बैठा भोला” : अजमेर भनोट के सिंगल ट्रेक “मंदिर ‘च बैठा भोला” की रिकार्डिंग मुकम्मल: फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन

गढ़शंकर : फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम ने आज तक अनेकों धार्मिक गीत श्रोताओं के सन्मुख किए हैं। इसी श्रृंखला के तहत फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम द्वारा अजमेर भनोट के पहले धार्मिक भजन...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना सीपीआईएम ने : भगवंत मान सरकार में प्रशासन दुारा लोगो से धक्केशाही के आरोप करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर । सीपीआईएम दुारा विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, महिंद्र बढ़ोयाण, नीलम बढ़ोयाण, रविंद्र नीटा व बख्शीश कौर के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

CNG भरवाते ही कार में जोरदार ब्लास्ट : पिछला हिस्सा उड़ा; दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

करजन में NH-48 स्थित पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी; दो अन्य वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त, कार में नहीं था कोई व्यक्ति करजन। गुजरात के करजन में नेशनल हाईवे-48 के पास एक पेट्रोल पंप पर...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अध्यापक दंपति के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी मान सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में एक मज़बूत चट्टान...
Translate »
error: Content is protected !!