151 शराब बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 12 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उससे चंडीगढ़ बिक्री वाली 151 शराब की बोतल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशे के तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता हासिल हुई जब थाना गढ़शंकर के एएसआई रवीश कुमार पुलिस पार्टी के साथ बोड़ा गांव में संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें सिपाही हरविंदर सिंह व राम सरूप आबकारी विभाग होशियारपुर ने सूचना दी कि घागोंरोड़ावाली गांव में अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है और छापेमारी करने पर भारी मात्रा में शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना पर एएसआई रवीश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ उक्त गांव में रेड की तो गांव की एक गली में एक महिला खड़ी थी जिसके पास प्लास्टिक के 6 थैले पड़े थे। इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि उक्त महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पलविंदर कौर पत्नी पवन कुमार बताया और थैलों की तलाशी लेने पर उनमें से 151 बोतल शराब की बरामद की गई जो कि चंडीगढ़ में बिक्री के लिए वैध थी। उन्होंने बताया कि उक्त महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 62-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह यह शराब कहां से खरीद करती थी और आगे किन लोगों को बिक्री करती थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

22 करोड़ 65 लाख रुपये लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के विकास के लिए मिले ; होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए फंड्स की की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी:-सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर: 15वें वित्त आयोग ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र को 22 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस राशि का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बुनियादी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों और महाभियोग से पहले इस्तीफा देने वाले 5 प्रमुख जज

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक और बड़े विवाद के समापन का गवाह बना। दिल्ली स्थित आवास पर जले हुए नोट मिलने के मामले में चर्चा में रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा...
article-image
पंजाब

बैंस ने संभाला मंत्री पद का कार्यभार – अवैध माइनिंग पूरी तरह होगी बंद

चंडीगढ़ ।    पंजाब के नए माइनिंग, जिओलॉजी, टूरिज्म, कानून और जेल मंत्री हरजोत बैंस ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। भ्रष्टाचार बर्दाशत नही होगा,...
Translate »
error: Content is protected !!