विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्मारक में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन : वीर शहीद सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा देश: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 16 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज विजय दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध व बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 3900 सैनिकों को युद्ध स्मारक होशियारपुर में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के मौके पर कैबिनेट मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे जिले के 103 जवान इस युद्ध में शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि विजय दिवस हमें देश की प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। देश की अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे वीर जवानों की शहादत के चलते ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे है। उन्होंने कहा कि समाज अपने बहादुर सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों के बावजूद देश के सम्मान की हमेशा रक्षा की है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के शहीद सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्स ग्रेशिया दी जा रही है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने बहादुर सैनिकों के सम्मान के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि वे चाहे जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पहले राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि 1971 का युद्ध पूरी तरह से सैन्य व राजनीतिक रणनीति की एक मिसाल थी। उन्होंने बांग्लादेश को संयुक्त राष्ट्र द्वारा कम विकसित देश से विकसित राष्ट्र के तौर पर श्रेणीबद्ध किए जाने की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश सदैव अपने बहादुर शहीद सैनिकों का ऋणी रहेगा। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, लेफ्टिनेंट जनरल(सेवामुक्त) जे.एस. ढिल्लों, गुरमीत सैनी के अलावा भारतीय सेना के सेवामुक्त अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम और एमएससी केमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 19 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.कॉम. और एम.एस.सी. केमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने...
article-image
पंजाब

निमिषा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : निमिषा मेहता ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
Translate »
error: Content is protected !!