उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी

by
सोलन  : ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी।
नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानें विकास खण्ड नालागढ़ के नगर परिषद नालागढ़ क्षेत्र के वार्ड नम्बर 01 मेहता कॉलोनी, तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाडला के ग्राम नयानगर में खोली जानी है।
ज़िला नियंत्रक ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाईन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज़ वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन के साथ 10वीं व अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, सम्बन्धित वार्ड प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा बीपीएल प्रमाण पत्र, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र तथा स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चुने हुए ना होने सम्बन्धी शपथपत्र अपलोड करने होंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा को तैयार की जाए मानक संचालन प्रक्रिया : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भूमि कटाव के दीर्घकालिक समाधान को तैयार की जाए कार्य योजना, अवैध डंपिंग पर लगाया जाए प्रभावी अंकुश जिला में प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर कैबिनेट मीटिंग में होगा पुनर्विचार …पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस : सीएम सुक्खू ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स  और पेट्रोल-डीजल पर प्रस्तावित सेस  का मुद्दा जमकर गरमाया प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के तीखे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने इनडोर स्टेडियम का किया भूमि पूजन : स्टेडियम के निर्माण के लिए व्यय होंगें 11.12 करोड़ रुपये

पीएमजीएसवाई-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 सडकें हुई स्वीकृत : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज बारगाह में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इनडोर...
Translate »
error: Content is protected !!