मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

by
मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम के साथ दौड़ में भाग लिया।
पहले दिन बुधवार को फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए कुल्लूू जिला से 250 और लाहौल-स्पीति से 5 अभ्यर्थी पड्डल पहुंचे। इन दोनों जिलों से लिखित परीक्षा में 315 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि यह 20 दिसंबर से शुरू हुई यह रैली 24 दिसंबर तक चलेगी। जबकि 25 और 26 दिसम्बर दो दिन रिजर्व रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कुल 2310 अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 50 और 60 युवाओं के बैच बनाकर दौड़ करवाई जा रही है। युवाओं को दौड़ के दौरान समय की जानकारी के लिए बड़ी घड़ी भी लगाई गई है। इसके साथ ही ठण्ड के मौसम के कारण दौड़ को धूप आने के बाद शुरू किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके ग्रांउड में पहुंचने का समय भी 6 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रैली के आयोजन में जिला प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि 21 को मंडी जिला की तहसील औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेंगे। 22 को जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसम्बर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी और अग्निवीर क्लर्क के 182, टेक्निकल के 82 और टेªडमैन के 25 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

ऊना, 1 जून. चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के दिए निर्देश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जारी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण कार्यों के शीघ्र उपलब्ध करवाएं उपयोगिता प्रमाण पत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद : आबू धाबी से बेटे को ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए दविंदर सिंह मान ने खन्ना का किया धन्यवाद

होशियारपुर 31 जनवरी  : सैला खुर्द निवासी दविंदर सिंह मान ने अपने बेटे हरविंदर मान को आबू धाबी से ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए खन्ना व उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके दविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!