मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने की हत्या

by

कपूरथला, 19 दिसंबर :  पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार रात उसकी हत्या कर दी गई क्योंकि वह अक्सर आरोपी के मंदिर में प्रवेश का विरोध करती थी। आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में मंदिर में प्रवेश किया करता था। सरिता के पति राकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी सिधवां दोना गांव में मंदिर की देखभाल करती थी। पुलिस ने कहा कि महिला ने जब नशे की हालत में आए आरोपी के मंदिर में प्रवेश करने का विरोध किया तो उसने कथित तौर पर तेजधार हथियार से महिला पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में छात्रा मौत मामला : सोमवार को मैडीकल बाेर्ड की रिपोर्ट आने से घटना से उठ सकता है पर्दा

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रैंगिंग और कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में छात्रा के इलाज व मैडीकल हिस्ट्री की जांच को लेकर मैडीकल बोर्ड की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण

जयराम ठाकुर ने इतना सफर अपने किसी चुनाव में वोट मांगने के लिए पैदल नहीं किया एएम नाथ। मंडी :  जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण बन चुके हैं। पिछले तीन...
article-image
पंजाब

Sanjha Punjab Celebrates Lohri with

New York/Hoshiarpur, Daljeet Ajnoha/Jan.14 : Sanjha Punjab organization marked the Lohri festival—symbolizing the unity of rising Punjab and resident Punjab—with remarkable splendor under the leadership of its founder, Dr. Gurinder Pal Singh Josan. All...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस शासन में भी अब योगी मॉडल : हिमाचल में रेहड़ी-पटरी, ढाबा मालिकों को लगानी होगी नेमप्लेट

रोहित भदसाली। शिमला  : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी अब ‘योगी मॉडल’ अपनाती नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश में भी अब यूपी की तरह रेहड़ी-पटरी और ढाबा मालिकों को दुकन के बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!