मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

by
मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया।
उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस बिल्डिंग पर लगभग 11.50 करोड रुपए की राशि लगाई जानी है जिसमें से 6.50 करोड़ की राशि अवार्ड हो चुकी है और उसमें से लगभग 4 करोड़ 50 लाख की राशि का कार्य किया जा चुका है।
उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री की सोच के अनुसार हर क्षेत्र का एक समान विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा इस कॉलेज के बन जाने से यहां के युवाओं को घर के पास शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
इसके उपरांत उन्होंने कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास।
यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मार्ग का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और इसके बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस सड़क सुधारीकरण के कार्य पर नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 4.50 करोड रुपए की राशि लगाई जाएगी जिसे अवार्ड किया जा चुका है।
यहां उन्होंने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं के लिए नए चयन आयोग को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा दलगत राजनीति से उपर उठकर हमें मिल कर लोक कल्याणकारी कार्य करने चाहिए ताकि हर व्यक्ति का विकास पहुंच सके।
इसके उपरांत माननीय मंत्री दौलतपुर क्षेत्र के अंतर्गत हार जलाड़ी पहुंचे।
यहां पहुंच कर उन्होंने बनेर खड्ड के ऊपर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज का निरीक्षण किया।
माननीय मंत्री साथ आज विधायक कांगड़ा पवन काजल पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा नागेश्वर मनकोटिया और समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक होगी लड़ाई : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर -पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान से बड़े पैमाने पर आने वाली भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए सीधा संकट बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित मानदंडों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाई जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने सलोह में 3.48 करोड़ रुपए से बने सब स्टेशन का किया लोकार्पण

सुखराम चैधरी ने ढक्की स्कूल में किया 79 लाख से बनने वाले 8 कमरों के ब्लॉक का शिलान्यास ऊना, 13 सितंबरः बहुद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में...
Translate »
error: Content is protected !!