स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे 200 सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: बाली

by
समलोटी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
नगरोटा 26 दिसंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पठन और पाठन की बेहतर सुविधा मिल सके।
मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आरएस बाली ने कहा कि विद्यार्थी जीवन काल में ही अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए बच्चों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम जिस तरीके हम स्वयं ढालेंगे उसी तरह से हमार भविष्य निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम के साथ साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी अत्यंत जरूरी है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, अधिशासी अभियंता सुरेश वालिया, प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा ,एसएचओ रमेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव, अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, शहरी अध्यक्ष कुलदीप धीमान, नीरज दुसेजा, महासचिव अजय सिपहिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।
All reactions:

4

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता- DC अनुपम कश्यप

 सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर से हुए नुक्सान पर लोक निर्माण विभाग ने दी रिपोर्ट, – एनटीपीसी ने सतलुज बेसिन पर सिल्ट के जमाव पर दी रिपोर्ट  रिपोर्ट का अध्ययन विशेषज्ञ टीम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित : नशे से दूरी बनाएं युवा पीढ़ी : रमणीक शर्मा

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। डलहौजी : उपमंडल विधिक सेवा समिति डलहौजी द्वारा बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वृंदावन नाव हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ : ऋषभ और डिंकी के शव भी मिले

लुधिायाना :  शुक्रवार को नौका विहार के दौरान वृंदावन में यमुना में पैंटून पुल का पीपा टकरा जाने से पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पलटने के मामले में लगातार पानी में डूबे लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तन कैंसर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : महिलाओं से संबंधित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी- DC अपूर्व देवगन

चंबा,19 अक्टूबर : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं को विभिन्न रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद...
Translate »
error: Content is protected !!