14-14 घंटे जंगलों में चले, पत्तियां खाकर समय गुजारा : सेना ने पकड़ लिया और जमकर की पिटाई, बेलारूस के जंगलों में दिया छोड़

by

जालंधर :   रूस की जेल में फंसे 6 भारतीय युवक राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अपने घर लौट आए हैं। युवाओं ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे सीमा पार करते समय गंभीर यातनाएं दी गईं।  भारत वापस लौटे इन 6 युवाओं में पांच पंजाबी और एक हरियाणा का युवक शामिल है. इन युवाओं की उम्र 18 से 24 साल के बीच है।

जानकारी अनुसार, पंजाब और हरियाणा के छह युवक रूस की जेल में बंद थे। यह लोग एजेंट के जरिए काम की तलाश में यूरोप जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में पकड़ लिए गए। युवकों के पकड़े जाने के बाद उनके परिजनों को पता चला तो सरकार से मदद की गुहार लगाई। इस मामले में पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पहल की. उनकी पहल के बाद युवकों को भारत वापस लाया जा सका।  पंजाब के युवाओं में फाजिल्का के बलविंदर सिंह, कपूरथला के गुरमीत सिंह, गुरदासपुर के गुरविश सिंह और हरजीत सिंह तथा जालंधर के लखवीर सिंह और करनाल हरियाणा के राहुल शामिल हैं। इन युवकों का कहना है कि ट्रैवल एजेंट को उनसे 13 लाख रुपये लेकर स्पेन भेजना था। एजेंट उन्हें पहले ओमान ले गया, फिर मॉस्को ले गया. इसके बाद मॉस्को से बेलारूस ले जाया जाना था।

युवक बोले- सेना ने पकड़कर की पिटाई, फिर जंगलों में छोड़ दिया :  युवाओं ने बताया कि बेलारूस से जंगलों के रास्ते पैदल चलकर पुर्तगाल और लातविया के रास्ते यूरोप में प्रवेश करना था, लेकिन वहां सेना ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद बेलारूस के जंगलों में छोड़ दिया. युवाओं ने बताया कि उनके पास बहुत कम खाना था। उन्हें 14-14 घंटे तक जंगलों में चलना पड़ता था. जंगल की पत्तियां खाकर और पानी पीकर जीवित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस...
article-image
Uncategorized , पंजाब

2 अभ्यर्थी निकले भाग , पुलिस ने 1और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा – पेपर लीक होने की आशंका : 1 घंटे तक OMR शीट पर पकड़े गए कई अभ्यर्थियों नहीं लगाया था एक भी सवाल के जवाब पर टिक

एएम नाथ । शिमला : नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरव जोशी ने मेगा डीप क्लीनिंग अभियान से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-15 का किया व्यापक निरीक्षण…….

16 जून से शुरू होगा वार्ड-वाइज डीप क्लीनिंग ड्राइव, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा 16 जून से शुरू किए जा रहे वार्ड-वाइज...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में बरसात और जलभराव से हुए नुकसान का लिया जायजा

फसलों का नुकसान होने सहित कई घर भी हुए क्षतिग्रस्त , मौके पर सांसद ने सिंचाई सचिव को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु कदम उठाने को कहा श्री चमकौर साहिब, 14 जुलाई: श्री...
Translate »
error: Content is protected !!