मानसिक रूप से अक्षम लड़की की मदद के लिए जिला प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम : अक्षम  के ईलाज  लिए हर संभव सहायता की जाएगी 

by
एएम नाथ। चम्बा 27 दिसम्बर :   चम्बा में 26 दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर जिला प्रशासन  ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  मानसिक रूप से अक्षम  लड़की के घर की पहचान करवाई और तुरंत प्रभाव से संवेदनशीलता दिखाते  हुए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज संस्था के अधिकारियों की टीम को अक्षम लड़की के घर के लिए रवाना किया और जिस की पहचान कर अक्षम लड़की की मां  सविता  निवासी ग्राम तडोली चम्बा से मिली | टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए   मानसिक रूप से अक्षम लड़की को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा  ले जाया गया।
 उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि लड़की को चिकित्सा विशेषज्ञों और पीआरआई की टीम की उपस्थिति मे अस्पताल पहुंचने पर ईसीजी और अल्ट्रासाउंड व स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परीक्षण किए गए। इसके बाद एमडी (मेडिसिन), स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजियोट्रिस्ट द्वारा उसकी शारीरिक जांच की गई और प्रथम दृष्टया रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
 उपयुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि
फिलहाल, वह मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में है और उसे पीटी के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के मेडिको लीगल केस भी कॉजेलिटी ऑफिसर द्वारा तैयार किया गया है।
 उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक रूप से अक्षम लड़की के इलाज के लिए हर संभव सहायता की जाएगी| अक्षम  की माता सविता जो की 4-5 माह पहले ही विधवा हुई हैं, उनको विधवा पेंशन प्रदान करने बारे आगामी कार्यवाही की जा रही है और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी |
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने आईटीआई शाहपुर के दीक्षांत समारोह में की शिरकत : तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा रोजगारोन्मुखी: पठानिया

टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स तथा आईओटी स्मार्ट सिटी ट्रेड का किया शुभारंभ शाहपुर , 07 अक्तूबर। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : ज़िला के सभी 631 मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगी  जागरूकता  गतिविधियां

ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदान की जानकारी होगी प्रदान चंबा, 13 दिसंबर: उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  अपूर्व देवगन ने आज  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनसाधारण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर DC रेपसवाल ने  व्यवस्थाओं का लिया  जायजा 

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024  के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेले के सफल आयोजन को लेकर  की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गायब मिले स्कूल से प्रिंसिपल, हेल्पबुक से पढ़ाते मिले टीचर : स्कूल खलिणी के शिक्षा निदेशक दुआरा किए औचक निरीक्षण दौरान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीणी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!