तेलका में गहरी खाई में लुढ़का टैंपो 24 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तेलका क्षेत्र में एक गाड़ी खाई में गिरी। इस वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार बजमौता-नेलणी सड़क मार्ग पर यह वाहन दुर्घटना शुक्रवार दोपहर बाद उस वक्त हुई जब एक टैंपो एच.पी. 73ए 6461 नेलणी से नीचे की ओर आ रही थी कि नाले में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में दो लोग सवार थे जिसमें 24 वर्षीय रविंद्र गर्ग पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव सरार डाकघर लिग्गा तहसील सलूणी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान राहुल ठाकुर पुत्र तुला राम गांव पधर के रूप में हुई जो इस वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी गिरने की जैसे ही स्थानीय लोगों को वाहन दुर्घटना का आभास हुआ तो तुरंत मौके पर पहुंची तो साथ ही पुलिस चौकी तेलका को सूचित किया। तेलका चौकी के प्रभारी लियाकत अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया तो साथ ही घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ सलूणी राजन शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह मर्डर है – कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी : हाई कोर्ट ने पति की सजा रखी बरकरार

केरल हाईकोर्ट में एक मामला सामने आया, जहां एक महिला की बॉडी निर्वस्त्र लटकी हुई मिली थी. इस केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा, कोई महिला निर्वस्त्र होकर सुसाइड नहीं करेगी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला...
Translate »
error: Content is protected !!